Bihar News प्रशांत किशोर का नेतृत्व बिहार के भविष्य के लिए जरुरी – संतोष महतो

Bihar News Prashant Kishore's leadership is important for the future of Bihar - Santosh Mahato
Share News

संवाददाता बेतिया मोहन सिंह बेतिया

जन नायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह सह अति पिछड़ा सम्मेलन के प्रदेश संयोजक संतोष महतो ने कहा है कि बिहार के माटी के लाल प्रशांत किशोर के नेतृत्व और उनके जन सुराज से ही बिहार का कायाकल्प होगा और बिहारियों की तकदीर और तस्वीर बदलेगी। उन्होंने बेतिया में अतिपिछड़े समाज से जुड़े जन सुराजी साथियों की बैठक और तैयारियों की समीक्षा के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आगामी 20 जनवरी को पटना के बापू सभागार में जन नायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह सह अति पिछड़ा सम्मेलन आयोजित है जिसका उद्घाटन जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर जी करेंगे।

Bihar News Prashant Kishore's leadership is important for the future of Bihar - Santosh Mahato

श्री महतो ने अति पिछड़ा समाज के लोगों से इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की और कहा कि पिछले बत्तीस वर्षों से तथाकथित समाजवादी सरकारों ने बिहार को रसातल में पहुंचा दिया ।‌ इन सरकारों ने गरीबों-मजदूरों-अल्पसंख्यको, पिछड़ों- अति पिछड़ों के उत्थान के लिए कोई काम नहीं किया। इन नेताओं ने हमारे समाज को अशिक्षित और बेरोजगार बना कर रख दिया जो हमारी गरीबी का कारण है। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार विधान पार्षद अफाक अहमद ने कहा कि पिछले बत्तीस वर्षों से कथित समाजवादी सरकारों ने बिहार को अशिक्षित और बेरोज़गारी वाला राज्य बना दिया तथा खेती किसानी को भी चौपट कर दिया। इन सरकारों के गरीब विरोधी नीतियों ने हमारे बिहारी भाइयों को दूसरे प्रदेशों में पलायन करने के लिए मजबूर कर दिया जहां हम जिल्लत भरी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। इस स्थिति से उबारने प्रशांत किशोर जी आए हैं जिन्हें जनता का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर जी कर्पूरी ठाकुर की सोंच को जमीन पर उतारने का संकल्प ले रखें है जिनके साथ समाज के सभी वर्गों को एक जुट होने की जरूरत है। इस अवसर पर मौजूद जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी श्री ठाकुर ने लोगों से बड़ी संख्या में पटना चलने का आह्वान किया। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रशांत किशोर महात्मा गांधी, बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर, समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया और जन नायक कर्पूरी ठाकुर की सोंच और आदर्शों का वास्तविक प्रतिनिधित्व करते हैं जिनके नेतृत्व में ही हम सभी गरीबों,अति पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और शोषितों – वंचितों का उत्थान संभव है।Bihar News Prashant Kishore's leadership is important for the future of Bihar - Santosh Mahato

 

मौके पर जिले के सभी मीडियाकर्मी साथी मौजूद थे। समारोह की अध्यक्षता बिकई महतो ने की जबकि महासचिव राघवेन्द्र पाठक ने संचालन किया। बैठक को कर्पूरी जी के साथ काम करने वाले रामदेव महतो, अभियान समिति के संयोजक कृष्णा बिंद, काशी बैठा, धर्मेंद्र राम, बिनोद महतो, गोरख महतो, जिला महिला अध्यक्ष रश्मि राव, जिला मुख्य प्रवक्ता गयासुद्दीन,प्रवक्ता तरुण बिहारी,अर्चना बाला,रामू चौधरी, कमलेश प्रसाद, मीडिया प्रभारी सिकन्दर चन्द्र प्रसाद, तुलसी चौधरी,महिला अनुमंडल अध्यक्ष नीतू शाही,गीता पासवान,अनुमंडल युवा अध्यक्ष गौरव मिश्रा समेत अनेक जन सुराजी साथियों ने संबोधित किया।

Trending News