संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 23 के सागर पोखरा शिव मंदिर रोड में 10.28 लाख की लागत से किशोरी प्रसाद के घर तक बनी पीसीसी रोड का उद्घाटन की महापौर गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा किया गया।
इस मौके पर स्थानीय नगर पार्षद राजकुमार और नगर निगम के अभियंता सुजय सुमन तथा अन्यान्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इससे पूर्व वार्ड 34 पुरानी गोनौली में विजय कुमार के घर से नहर के समीप तक बने 8.26 लाख से बने आरसीसी नाले का उद्घाटन महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा किया गया। इस मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद रेखा देवी और संवेदक सुनीता देवी और की उपस्थिति रही। इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि अभी नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में लाखों की लागत से विकास योजनाओं को पूरा किया जा रहा है। इसमें लगने वाली लाखों की रकम जनता के द्वारा विभिन्न मद में चुकता लिए गए टैक्स से ही प्राप्त है।
इसलिए नगर निगम से कार्यान्वित विकास योजनाओं में समयबद्धता और गुणवत्ता की निगरानी हमारे जनता जनार्दन की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। क्योंकि इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई, कोताही या लापरवाही का अंतिम नुकसान भी आप आम जनता को ही होना है।