रिपोर्ट विजय कुमार
उ0प्र0 राज्य हज समिति लखनऊ के द्वारा अवगत कराया गया कि हज आवेदन करने की गति अत्यधिक धीमी व आवेदन की संख्या भी कम है। कमेटी आफ मुम्बई ने हज-2024 के लिए ऑन लाइन हज आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 दिसम्बर, 2023 से बढ़ाकर 15 जनवरी, 2024 कर दी गयी है।
हज-2024 हेतु ऑनलाइन आवेदन हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in व मोबाइल एप ’’हज सुविधा’’ एवं हज सुविधा केन्द्र पर भरे जा रहें है। मो0नं0 7310103543 पर सम्पर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।