Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : प्रशासन को सौंपा 11 कुंतल खाद्यान और राहत की चेक

जनवाद टाइम्स 21 April 2020
IMG_20200421_205345
Share News
       

 

महेन्दह  बाबू :  इटावा में कोरोना वायरस की वैश्विक माहमारी के लिए समाजसेवियों ने लॉकडाउन के दौरान भूख-प्यास से परेशान जरूरतमन्दों के लिए 11 कुन्तल खाद्यान व 11 हजार रूपये की चैक एसडीएम इंद्रजीत सिंह को सौंपी।

IMG 20200421 205400

तहसील परिसर में पहुँचकर समाजसेवी प्रशान्त शाक्य, पुत्तन तिवारी, छुट्टन शाक्य, पंकज तिवारी ने 5 कुन्तल आटा तहसीलदार गजराज सिंह यादव व समाजसेवी विपिन बिहारी दुबे, उमाशंकर तिवारी, अशोक तिवारी, सुबोध दीक्षित, दीपक तिवारी न असहायजनों को वितरण के लिए 5 कुन्तल आटा, 1 कुन्तल चावल, 25 किलो दाल, हैंडवॉश व सैनिटाइजर सहित 11 हजार की चेक एसडीएम इन्द्रजीत सिंह को सौंपी।

IMG 20200421 205448

छूट के नाम पर सड़कों पर बढ़ी बेवजह लोगों की आवाजाही
सोमवार से सरकारी कार्यालय और कुछ आवश्यक सेवायों को सशर्त खोलने की छूट का असर गलत रूप में सड़कों पर नजर आ रहा है। ऐसे में बाज़रो में जगह-जगह भीड़ नज़र आ रही है । बीते दो दिनों में ही हालात खराब हो रहे है। सुबह शहर में कही भी निकल पर न तो पुलिस नजर आती है और न ही लॉक डाउन का असर दिखायीं देता है। लोग इस कदर सड़को पर निकल रहे है मानो कुछ हुआ ही नही। और तो और 2 पहिया व चार पहिया वाहनों की आवाजाही भी तेज हो गई है तेज रफ्तार से फर्राटा भरते हैं वहां से हादसों को दावत दे रहे हैं बल्कि एक जगह से दूसरी जगह की दूरी को कम कर के संक्रमण फैलाने की आशंका को भी तेजी से बढ़ा रहे है। रोक के बावजूद दुकानदार सुबह 6 बजे से ही दुकान खोल रहे है। डीएम जेबी सिंह ने सुबह 8 बजे निर्धारित समय से पहले दुकान खोलने वालों पर कार्यवाही के आदेश दिए थे। जिसके बाद कुछ दिनों तक तो पुलिस ने सक्रियता दिखा कर दुकानों को बंद करा दिया। जिसके चलते दुकानदारों ने दुकानें नही खोली लेकिन ज्यादातर दुकानदारों पर कोई फर्क नही पड़ा। ये दुकानदार इतने शातिर है कि दूर से ही पुलिस और प्रशासन की गाड़ियों पर नज़र रखते है जैसे ही गाड़िया दिखी दुकान का शटर बन्द कर देते है और गाड़िया जाते ही फिर खोल लेते है। लोग बड़ी संख्या में छूट के दौरान सड़को पर निकल रहे है। जबकि जिले में 2 कोरोना पॉजिटीव पाए जाने के बाद लोगो को ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है लेकिन लोग लापरवाही कर रहे है। सब्ज़ी और फल के ठेले वाले भी जगह जगह झुंड लगाकर बेचते नज़र आ रहे है। जैसे ही ये ठेले वाले पुलिस कर्मियों को देखते है ठेले लेकर भागने लगते है और पुलिस के जाते ही फिर खड़े हो जाते है।

 

Post navigation

Previous: Etawah News : जसवंतनगर ब्लॉक प्रमुख ने की डी एम से मुलाकात कोरोना राहत फण्ड में जमा करवाई धनराशी
Next: Etawah News : शास्त्री चौराहा व पुराने बस स्टैंड पर दिखा पुलिस का ख़ौफ़

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.