Prayagraj News :शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय संगीत/लोक संगीत तथा लोक नाट्य की विभिन्न विधाओं से समृद्ध कलाकारों की पहचान हेतु प्रतियोगिता कार्यक्रमों का आयोजन

Prayagraj News:मंडल स्तरीय माटीकला पुरस्कार वितरण का आयोजन
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जनपद के शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय संगीत/लोक संगीत तथा लोक नाट्य की विभिन्न विधाओं से समृद्ध कलाकारों की पहचान कर उन्हें उनकी योग्यता अनुसार मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित एवं समृद्ध करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग उ0प्र0 के द्वारा ‘‘उ0प्र0 पर्व-हमारी संस्कृति, हमारी पहचान’’ के अन्तर्गत ‘‘संस्कृति उत्सव-2023’’ कार्यक्रम का आयोजन तहसील, जनपद मुख्यालय, मण्डलीय मुख्यालय तत्पश्चात प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया जायेगा। उ0प्र0 के नवागत कलाकारों एवं समस्त विधाओं के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार हेतु भारत पर्व हमारी संस्कृति, हमारी पहचान सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन 25 दिसम्बर, 2023 से 15 जनवरी, 2024 तक होगा। हमारी संस्कृति, हमारी पहचान सांस्कृतिक महोत्सव-2023 का समापन समारोह उ0प्र0 दिवस के अवसर पर 24 जनवरी, 2024 को लखनऊ में किया जायेगा।

Prayagraj News :शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय संगीत/लोक संगीत तथा लोक नाट्य की विभिन्न विधाओं से समृद्ध कलाकारों की पहचान हेतु प्रतियोगिता कार्यक्रमों का आयोजन
जनपद के ग्रामीण अंचलों में प्रचलित लोक संगीत की अत्यंत समृद्ध परम्परा के संरक्षण, सम्वर्धन एवं इन विधाओं से जुड़े हुए कलाकारों को मंच प्रदान करने एवं ऐसे कलासाधक, जो पहचान के अभाव में नेपथ्य में है, उनकी कला, प्रतिभा को सामने लाये जाने एवं उनकी कला सामथ्र्य में विकास के उपक्रम जुटायें जाने हेतु जनपद के तहसील मुख्यालयों पर दिनांक 25.12.2023 से 30.12.2023 तक गांव, पंचायत, ब्लाक एवं तहसील स्तर के कलाकारों की प्रतियोगिता आयोजित करायी जायेगी, जिसके क्रम में 25.12.2023 को तहसील करछना एवं कोरांव, 26.12.2023 को तहसील फूलपुर एवं बारा, 27.12.2023 को तहसील मेजा, 28.12.2023 को तहसील सदर, 29.12.2023 को तहसील सोरांव तथा 30.12.2023 को हण्डिया तहसील में चयनित स्थलों पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। तत्पश्चात तहसील स्तर से चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता जनपद मुख्यालय पर 01.01.2024 से 05.01.2024 के मध्य एवं प्रयागराज मण्डल स्तर की प्रतियोगिता 10.01.2024 से 15.01.2024 के मध्य प्रयागराज संगीत समिति में आयोजित की जायेगी।
कार्यक्रम को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्बंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारी को नोडल अधिकारी तथा तहसीलदार एवं खण्ड विकास अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसके साथ ही साथ समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सीडीपीओ, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, सम्बंधित थानाध्यक्ष तथा सम्बंधित स्वास्थ्य अधिकारी को समन्वय अधिकारी के रूप में नामित किया गया है।Prayagraj News :शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय संगीत/लोक संगीत तथा लोक नाट्य की विभिन्न विधाओं से समृद्ध कलाकारों की पहचान हेतु प्रतियोगिता कार्यक्रमों का आयोजन

जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने सभी सम्बंधित नोडल/सह नोडल एवं समन्वयक तथा अन्य सम्बंधित अधिकारियों को सौंपे गये कार्यदायित्वों एवं शासन द्वारा दिए दिशा-निर्देशों का भली-भांति अनुपालन कराते हुए सम्पूर्ण कार्यक्रम को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्देशित किया है।

Trending News