Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News :सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 365 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 22 शिकायतों को मौके पर ही किया गया निस्तारित
  • Breaking News

Prayagraj News :सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 365 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 22 शिकायतों को मौके पर ही किया गया निस्तारित

जनवाद टाइम्स 17 December 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News :सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 365 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 22 शिकायतों को मौके पर ही किया गया निस्तारित

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में शनिवार को हण्डिया तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों की शिकायतों को सुनते हुए राजस्व, पुलिस एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये हंै साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी होना चाहिए।

IMG 20231217 WA0048

जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी कि निस्तारण में विलम्ब पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है।

Prayagraj News :सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 365 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 22 शिकायतों को मौके पर ही किया गया निस्तारित
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर श्री अवधेश कुमार पुत्र राजाराम तहसील हण्डिया के द्वारा आम रास्ते में हो रहे अवैध कब्जे, प्रार्थिनी मंजू देवी निवासी ग्राम कुन्दौरा ने गलत बैनामा की जांच के सम्बंध में, मनीष चन्द्र गुप्ता पुत्र समईलाल गुप्ता निवासी ग्राम जुड़ई का पुरा तहसील हण्डिया ने अपनी भूमि पर कराये जा रहे कार्य में व्यवधान व धमकी दिए जाने, दिनेश कुमार पुत्र स्व0 श्री नारायण ग्राम बरियांवा तहसील हण्डिया के द्वारा सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण व अतिक्रमण की शिकायत की गयी। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रकरणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आख्या उपलब्ध करायें जाने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News :सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 365 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 22 शिकायतों को मौके पर ही किया गया निस्तारित
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 365 शिकायतें आयीं, जिनमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण हेतु सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आज ही अपने विभागों से सम्बंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राप्त करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी हण्डिया, तहसीलदार हण्डिया सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj News :रोजगार मेले में 121 अभ्यर्थिंयों का हुआ चयन
Next: Agra News : चलती ट्रेनों/ रेलवे स्टेशनों से मोबाइल फोन/कीमती सामान की चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 मोबाइल फोन बरामद

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d