Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nager News: दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष

जनवाद टाइम्स 6 December 2023
Ambedkar Nager News: दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जिले के थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर स्थिति साबित पुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में प्रशासनिक लापरवाही से खूनी संघर्ष में बदल गया मारपीट में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। साबित पुर गांव निवासी श्यामधारी यादव तथा जगधारी यादव के बीच पूरानी आबादी भूमि को लेकर विवाद चल रहा था ।

Ambedkar Nager News: दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष

जिसकी सूचना पीड़ित परिवार ने थाने से लेकर उपजिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक से की थी। मामले में उपजिलाधिकारी आलापुर सौरभ शुक्ल एवं राजेसुल्तानपुर हल्का पुलिस उपनिरीक्षक विनीत सिंह कांस्टेबल रामेश्वर यादव अनुराग यादव द्वारा पीड़ित के आबादी भूमि से जबरन दंबगो से प्रभावित होकर विगत दिनों कब्जा हटवाया गया था जिसकी शिकायत भी पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से की थी। एसडीएम आलापुर एवं पुलिसिया शिथिलता बरतने के कारण विगत सोमवार को गेंहू की बुआई के समय मेड़ बांधने को लेकर दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें रवीन्द्र यादव, रंजू यादव, तथा रीता देवी को गंभीर चोटें आई घायलों को सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचाया गया जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।पीड़ित परिवार ने बताया कि विपक्षी से सांठगांठ कर मौके पर आए एसडीएम आलापुर एवं उनके साथ आए उपनिरीक्षक विनीत सिंह कांस्टेबल रामेश्वर यादव, अनुराग यादव, राहुल सिंह द्वारा जबरन दंबगो के पक्ष में गाली गलौज देते हुए कब्जा हटवा दिया ।

Ambedkar Nager News: दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्षजिसका खामियाजा हमारे पुरे परिवार को भुगतना पड़ रहा है।नवागत थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त हुयी है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मेडिकल रिपोर्ट आने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी ।पीड़ित की पुत्री रीना ने बताया कि मेरे भाई एवं दोनों बहनों की हालत गंभीर है लेकिन जिला अस्पताल में समुचित इलाज नहीं किया जा रहा है जिससे हमारे मरीजों की जान खतरें में है।

Post navigation

Previous: Bihar News निगम बोर्ड से छह माह पूर्व से पारित करोड़ों की योजनाओं को लटकाना जनता के प्रति घोर अपराध:गरिमा
Next: Prayagraj News :प्रयागराज में 5026 लाभार्थियों को मिला पीएम आवास का लाभ, रखी गई आधारशिला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.