Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-जमाबंदियों के आधार सीडिंग के कार्य में तेजी लाई जाए- प्रभारी डीएम

जनवाद टाइम्स 5 December 2023
Bihar News- The work of Aadhaar seeding of Jamabandhis should be expedited – DM in charge
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।
प्रभारी डीएम सह अपरसहर्ता वैशाली श्री विनोद कुमार सिंह के द्वारा समाहरणालय सभागार में राजस्व कार्यालय के कार्यों की समीक्षा में उपस्थित अंचलाधिकारियों को जमाबंदियों के आधार सीडिंग के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा गया कि इसके लिए राजस्व विभाग,बिहार सरकार के द्वारा 31 दिसंबर 2023 तक का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता दिया जाए। आज की समीक्षा में पाया गया कि जिला में अभी 6.4 प्रतिशत जमाबंदियों का आधार सीडिंग किया गया है।

IMG 20231205 WA0192जिला में कुल 15 लाख 21 हजार जमाबंदियों में 97783 को आधार से जोड़ दिया गया है।इस संबंध में आज की बैठक में एक-एक राजस्व अधिकारियों से इस कार्य की प्रगति की पूछताछ की गई जिसमें पाया गया कि पटेढ़ी बेलसर 9.3 प्रतिशत, सहदेव बुजुर्ग 8.4 प्रतिशत तथा वैशाली 8.2 प्रतिशत के साथ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर हैं, वहीं चेहराकला 3.6 प्रतिशत, हाजीपुर 3.6 प्रतिशत के साथ सबसे निचले क्रम पर बने हुए हैं। अपर समाहर्ता के द्वारा आधार सीडिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई और सभी राजस्व कर्मचारियों के प्रतिदिन के कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। आधार सीडिंग का कार्य राजस्व कर्मचारियों के द्वारा आधार सीडिंग ऐप के माध्यम से किया जाता है।इस ऐप में भू स्वामी का जमाबंदी खोलकर आधार नंबर डालना होता है जिसके लिए लगान रसीद की जरूरत होती है। अपर समाहर्ता ने कहा कि इस माह के अंत तक यह कार्य पूर्ण नहीं करने वाले अंचलों के विरुद्ध कार्रवाई तय है।

Bihar News- The work of Aadhaar seeding of Jamabandhis should be expedited – DM in charge
बैठक में उपस्थित अंचलाधिकारियों से राजस्व कर्मचारियों की फीडबैक ली गई। राजापाकड़ के अंचलाधिकारी को राजस्व कर्मचारी श्री अमित रंजन को उनके वर्तमान हल्का से हटाकर दूसरे हल्का में प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया एवम सभी डीसीएलआर को भी प्रतिदिन इस कार्य की प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।
आज की बैठक में अपर समाहर्ता के द्वारा सभी अंचलों में सरकारी भूमि चिन्हित कर उसकी एंट्री पोर्टल पर करने के कार्य की भी समीक्षा की गई जिसमें सभी अंचलाधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि चिन्हित कर उसका खाता, खेसरा और रकवा सहित पोर्टल पर एंट्री कर दी गई है और उसका डाटा बेस भी बना लिया गया है। समीक्षा में पाया गया कि जिला में 20302 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित की गई है जिसमें सबसे अधिक राघोपुर में 5604 एकड़, हाजीपुर में 2955 एकड़, बिदुपुर में 2191 एवं पातेपुर में 1824 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है।वहीं सबसे कम राजापाकर अंचल में 289, पटेढ़ी बेलसर में 308 तथा चेहराकला में 311 एकड़ जमीन चिन्हित हुई है। अपर समाहर्ता के द्वारा सभी अंचलाधिकारियों से इसका प्रमाण पत्र मांगा गया कि चिन्हित जमीन के अतिरिक्त अब कोई अन्य सरकारी जमीन उनके आंचल में नहीं है।

Post navigation

Previous: Bihar News-आज दिनांक 05.12.2022 को जिला सांख्यिकी कार्यालय द्वारा पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग से संबंधित एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण
Next: Bihar News निगम बोर्ड से छह माह पूर्व से पारित करोड़ों की योजनाओं को लटकाना जनता के प्रति घोर अपराध:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.