Prayagraj News : क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज द्वारा तीन दिवसी रोजगार मेले का आयोजन

Prayagraj News: Three-day employment fair organized by Regional Employment Office Prayagraj
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज परिसर में दिनांक 30.11.2023, 01.12.2023 एवं दिनांक 02.12.2023 तक तीन दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा कुल 460 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में कुल 800 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

Prayagraj News: Three-day employment fair organized by Regional Employment Office Prayagraj

कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक, सेवायोजन श्री रत्नाकर अस्थाना द्वारा की गयी एवं अपने उद्बोधन में सहायक निदेशक, सेवायोजन द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों को सफल होने तथा जो अभ्यर्थी सफल नहीं हो पाये उन्हें आगामी दिनांक 06.12.2023 को राजा कमलाकर डिग्री कालेज, शंकरगढ़, प्रयागराज में आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु कहा गया ।

Prayagraj News: Three-day employment fair organized by Regional Employment Office Prayagraj
इस कार्यक्रम में कार्यालय के जिला सेवायोजन अधिकारी श्री चन्द्रकान्त सिंह, मेला अधिकारी श्री प्रशांत, श्री गुलाब चन्द्र मौर्य तथा मेला प्रभारी श्री मारूफ अहमद व कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। मेले में कैरियर काउंसलिग का कार्य श्री विश्वमोहन द्विवेदी, अनु0 द्वारा किया गया।

Trending News