Agra News :धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का गुरता गद्दी दिवस बड़े श्रद्धा सत्कार के साथ मनाया

Agra News: Gurta Gaddi Day of Dhan-Dhan Shri Guru Granth Sahib Ji celebrated with great respect.
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

गुरुद्वारा दशमेश दरबार विभव नगर शहीद नगर प्रबंधक कमेटी द्वारा कोठी नम्बर 23 गुरद्वारा साहिब माल रोड पर धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का 315वां गुरता गद्दी दिवस भव्य सजे विशाल पंडाल में आकर्षित भव्य फूलों से सजे दीवान पर जागती ज्योत धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सुशोभित
गुरु रूप गुरू प्यारी संगतों ने परिवार सहित पंक्तिबद होकर गुरु महाराज जी के आगे मत्था टेक गुरु पुरब गुरता गद्दी दिवस की खुशियां ली IMG 20231115 WA0184

कीर्तन दरबार की आरम्भता पाठ श्री रहिरास साहिब जी के पाठ के साथ हुई कीर्तन की हाजिरी देने गुरु रामदास साहिब जी की नगरी श्री दरबार साहिब अमृतसर से आये भाई साहब भाई लखविंदर सिंह श्री आनंदपुर साहिब से आये कथा वाचक भाई साहब भाई परमजीत सिंह खालसा द्वारा गुरमत विचार कथा से गुरु महाराज जी की महिमा का वर्णन कर संगतो को समझाया दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह साहिब द्वारा श्री हजूर साहिब की पावन धरती पर सिखों को हुकम हुवा आज से देह धारी कोई गुरु नही होगा आज से हाजिर नाजिर गुरु धन धन गुरु ग्रंथ साहिब जी होंगे
आलौकिक अनमोल शब्द गुरवाणी
सुन संगते भाव विभोर हुई
1,आज्ञा भई अकाल की तबै चलायो पंथ सब सिखन को हुकम है गुरु मानयो ग्रंथ
बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों की गूंज से वातावरण गुंजायमान हुवा
,,कीर्तन की हाजिरी हजुरी रागी भाई जगतार सिंह देहरादून वालो द्वारा संगतो को निहाल किया गुरुद्वारा गुरु के ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह जी द्वारा समूह संगत का जी आया नु आभार व्यक्त किया गुरु महाराज जी की ज्ञानी मनसा सिंह द्वारा गुरु की अरदास हुकमनामा के साथ गुरु महाराज जी के स्वरूप जी को अपने निज स्थान सचखंड पहुँचाकर सभी धर्म प्रेमियों ने गुरु का अटूट लंगर पाकर वाहेगुरु का शुक्राना किया
समागम में आये अतिथियों का सम्मान प्रबंधक कमेटी द्वारा किया

Agra News: Gurta Gaddi Day of Dhan-Dhan Shri Guru Granth Sahib Ji celebrated with great respect.
जोड़ो की सेवा कलगीधर सिख सेवक लंगर की सेवा सिख यूथ ऑर्गनाइजेशन के वीरो ने संभाली
मुख्य रुप से सेवा संभाली हरपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, श्याम भोजवानी, सुरिंदर सिंह लवली, राजू सलूजा, मलकीत सिंह, सुरिंदर सिंह लाडी, गुरिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, हरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह जुल्का। विशेष अतिथि रहे संत बाबा प्रीतम सिंह मौजूदा मुखी गुरुद्वारा गुरु का ताल, स. परमजीत सिंह सरना-प्रधान शरोमणि अकाली दल दिल्ली, श्री एच पी सिंह बघेल (केंद्रीय राज्य मंत्री), डा. जी एस धर्मेश-विधायक, श्री योगेन्द्र उपाध्याय-मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, श्रीमती हेमलता दिवाकर-मेयर आगरा

Trending News