Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-जिलाधिकारी ने की राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक

जनवाद टाइम्स 11 November 2023
Bihar News-District Magistrate held a meeting with the district heads of political parties
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।विगत 28 अक्टूबर एवम 4 नवंबर को राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी के द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी जिसमें बताया गया था कि 27 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है और 9 दिसंबर तक दावा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि निर्धारित की गई है।आज पुनः बैठक कर पिछले एक सप्ताह में हुई प्रगति की जानकारी दी गई।

Bihar News-District Magistrate held a meeting with the district heads of political parties
जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची लिंगानुपात सुधारने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “अस्मिता” के तहत 123- हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 5785 महिला एवं 2751 पुरुष तथा सहित कल 8536 नए प्राप्त आवेदनों में 7521 का डिजिटाइजेशन किया गया है।इसी प्रकार 124- लालगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 5766 महिला एवम 2710 पुरुष सहित कुल 8476 प्राप्त आवेदन में 8435 को डिजिटाइज किया गया है, 125- वैशाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 4998 महिला एवं 1821 पुरुष सहित कुल 6819 प्राप्त नए आवेदन में 6024 को डिजिटाइज़ किया गया है। 126- महुआ विधानसभा अंतर्गत 3994 महिला 2071 पुरुष, 127-राजापाकर-विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 4966 महिला एवं 2301 पुरुष,128-राघोपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गट 4457 महिला तथा 458 पुरुष,129-महनार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 3566 महिला एवम 966 पुरुष तथा 130- पातेपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 5876 महिला एवं 760 पुरुष से नए आवेदन प्राप्त किए गए हैं।प्राप्त किए गए कुल 53005 आवेदनों में 50784 का डिजिटाइजेशन किया गया है। इस प्रकार जिला में कुल 39408 महिला एवं 13838 पुरुष से नए आवेदनों को प्राप्त किया गया है
जिलाधिकारी ने कहा कि 18-19 वर्ष के युवाओं का नाम निर्वाचन सूची में जोड़ने के लिए जिला में चलाए जा रहे विशेष अभियान” पंख “के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं से 6572 आवेदन प्राप्त किया गया है जिसमें 3328 को डिजिटाइज कर दिया गया है। जिला में 40893 से अधिक छात्र-छात्राओं को चिन्हित किया गया है इसके लिए सरकारी विद्यालयों में कैंप लगाया जा रहा है तथा निजी विद्यालयों के प्राचार्य के साथ बैठक की गई है।

Bihar News-District Magistrate held a meeting with the district heads of political parties
मतदाता सूची में दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित करने तथा छूटे हुए दिव्यांगजन का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अभियान “सशक्त”के तहत प्रपत्र- 6 में 1159 आवेदन तथा प्रपत्र-8 में 1570 आवेदन प्राप्त किया गया है।इस क्रम में लगभग बारह हजार दिव्यांगजनों को चिन्हित किया गया है जिसके लिए प्रखंडों में कैंप लगाकर नाम जोड़ने वाले प्रपत्रों को भरवारा जा रहा है। जिलाधिकारी के द्वारा विधानसभा वार अभियान अस्मिता, अभियान पंख एवं अभियान सशक्त की पूरी जानकारी देते हुए इसकी विवर्णी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को बैठक में ही उपलब्ध करवाई गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन का लक्ष्य की कोई भी व्यक्ति जो 18 वर्ष की आयु पूरा कर लिया है, का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होने से नहीं छूटे। इसके लिए जिला में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत जीविका, आंगनवाड़ी,प्रखंड कम्युनिटी मोबिलाइजर, निजी विद्यालय के प्राचार्य, विकास मित्र, स्काउट एंड गाइड तथा नेहरू युवा केंद्र के साथ भी बैठक की गई है और उन्हें प्रपत्र 6 उपलब्ध कराते हुए अपने-अपने क्षेत्र में बिएलओ को सहयोग करने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत छठ के अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र में घाटों पर विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया गया है उसी के अंतर्गत हाजीपुर नगर परिषद के द्वारा कौन्हारा घाट सहित नगर क्षेत्र में तीन कैंप लगाए गए हैं।उन्होंने कहा कि सभी दल अपने बीएलए की सूची शीघ्र उपलब्ध करा दे तथा बीएलओ की कार्यों पर भी नजर रखें।
आगामी लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखकर चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला में कराया जा रहे एफएलसी के कार्यों के बारे में भी बताया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य हरिवंशपुर स्थित वेयरहाउस में 2 नवंबर से चल रहा है। बताया गया कि कल 10 नवंबर तक 2270 बीयू ,2270 सीयू तथा 2270 विविपैट का जांच किया गया है।वैशाली जिला को 3400 बीयू,3400 सीयू और 3600 vvpat उपलब्ध कराया गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि एफएलसी के कार्य में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहना जरूरी है।

Bihar News-District Magistrate held a meeting with the district heads of political parties
बैठक में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता ,उप विकास आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं जनता दल यू के जिला अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र सिंह, राजद के जिला अध्यक्ष श्री वैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी, बीजेपी के जिला जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री मनोज कुमार तिवारी, लोजपा( रामविलास) के प्रधान महासचिव श्री मुकेश पासवान,बीएसपी के रमेश रजक,राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला सचिव श्री सुनील कुशवाहा, कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) के अध्यक्ष श्री राजेंद्र पटेल, सीपीआई ,(एमएल) के श्री विशेश्वर प्रसाद यादव उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर सुभाष नगर में दीपावली का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Next: Bihar News :घपले में आरोपित आउट सोर्सिंग एजेंसी पाथ्या के एक्सटेंशन का अनर्गल संलेख जारी कर नगर आयुक्त बना रहे सशक्त समिति पर दबाव:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.