अम्बेडकर नगर न्यूज : मोटरसाइकिल की चपेट में आने से छात्र की हुई दर्दनाक मौत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Ambedkar Nagar News: Student dies tragically after being hit by a motorcycle. Family members cry and cry badly.
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले थाना राजेसुल्तानपुर अंतर्गत विद्यालय से साइकिल से घर जा रहे छात्र की विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही। मोटरसाइकिल से आमने-सामने की हुई टक्कर में छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। दर्दनाक हादसे में मृत छात्र घर का एकमात्र चिराग था जो आज बुझ गया ।स्थानीय चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर से कक्षा 12 का छात्र दोपहर लगभग 1:30 बजे साइकिल से घर जा रहा था रास्ते में जहांगीरगंज राजेसुल्तानपुर मुख्य मार्ग पर एक मोटरसाइकिल पर दो लोग बहुत तेज गति से राजेसुल्तानपुर की तरफ जा रहे थे ।अनियंत्रित मोटरसाइकिल छात्र को आमने-सामने से जोरदार टक्कर मार दिया छात्र सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटे आ गई उसके मुंह और नाक से खून आने लगा। मोटरसाइकिल सवार भी जख्मी हुए लेकिन दोनों मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गये।

IMG 20231104 WA0236

मौके पर जुटी भीड़ द्वारा घटना की सूचना विद्यालय एवं डायल 112 और 108 को फोन पर किया गया परन्तु डायल 112 व 108 के पहुंचने से पहले ही विद्यालय के कर्मचारियों द्वारा छात्र को लादकर पदुमपुर में स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया। डाक्टर द्वारा छात्र की हालत गंभीर बताने पर तत्काल लोग अतरौलिया उपचार के लिए पहुंचे जहां डॉक्टर ने छात्र का चेकअप करने पर उसे मृत् घोषित कर दिया। विद्यालय के कर्मचारी हतप्रभ रह गए कर्मचारियों का प्रयास सफल नही हो सका। सूचना मिलने पर मृतक छात्र दीपांशु सिंह पुत्र प्रदीप सिंह उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी ग्राम जोतपुर जोलहापुर थाना जहांगीरगंज के परिजन मौके पर पहुंचे और अपनी इकलौती संतान को मृत देखकर बदहवास हो गए।

Ambedkar Nagar News: Student dies tragically after being hit by a motorcycle. Family members cry and cry badly.

फाइल फोटो दीपांशु सिंह

मृतक छात्र अपने मां-बाप और परिवार का इकलौती संतान था । छात्र की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । दुर्घटना करने वाली मोटरसाइकिल मौके से पुलिस ने बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है वही मृतक के परिजन थाने पर तहरीर देने पहुंचे हैं थाना अध्यक्ष ने बताया तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी ।

You may have missed