Bihar News-वैशालीगढ़ में बन रहे बुद्ध स्मृति स्तूप का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया

Bihar News-District Magistrate inspected the Buddha Smriti Stupa being built in Vaishaligarh.
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/वैशाली गढ।वैशाली प्रखंड अंतर्गत वैशाली गढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप सहित उस परिसर में बन रहे अन्य भवनों के प्रगति कार्य का जिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण किया और एक-एक चीज की जानकारी प्राप्त की गयी।IMG 20231102 WA0229

जिलाधिकारी के द्वारा अपर समाहर्ता एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ मुख्य स्तूप, मेडिटेशन सेंटर, गेस्ट हाउस, लाइब्रेरी,विजिटर सेंटर, म्यूजियम, एमपीथिएटर एवं संपूर्ण परिसर की सौंदर्यीकरण के कार्य का समीक्षा की गयी और कार्यकारी एजेंसी को जरूरी निर्देश दिया गया।
समीक्षा के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर को बुद्ध स्तूप का निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए प्रत्येक लेयर के लिए जरूरी पत्थरों के तरासी/ नक्काशी कार्य में और तेजी लाकर सम्पूर्ण निर्माण कार्य को तय समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्तूप के प्रत्येक लेयर में अभी और कितना पत्थर लगेगा और अभी कितना पत्थर यहाँ पर है इसका सही से आकलन कर लेयर वार लगने वाले पत्थरों को अलग अलग रखवा दिया जाय।
जिलाधिकारी को बताया गया कि यहां दो शिफ्ट में दिन-रात कार्य कराया जा रहा है।यहाँ पर पत्थर तरासी में 86 कुशल श्रमिक लगे हुए हैं, इनकी चार- चार टीम बनाई गई है।अभी तक स्तूप का 10 लेयर पूर्ण कर दिया गया है।11वें से 15 वें लेयर को 20 नवम्बर तक पूरा कर दिया जाएगा।16वें से 20 वें लेयर के लिए पत्थर तरासी का 82 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि स्तूप का बाहर से फिनिशिंग का कार्य चल रहा है।पूरे परिसर में रिंग रोड तैयार है।कनेक्टिंग पथ भी बना दिया गया है।

Bihar News-District Magistrate inspected the Buddha Smriti Stupa being built in Vaishaligarh.
इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह,कंस्ट्रक्शन कंपनी के परियोजना निदेशक एवं अभियंता ,भवन निर्माण विभाग के अभियंता, अंचलाधिकारी वैशाली उपस्थित थे।

You may have missed