अम्बेडकर नगर न्यूज : नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई जांच में जुटी पुलिस

Ambedkar Nagar News: Sensation spread in the area after the dead body of a newborn baby was found, police engaged in investigation.
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले के थाना राजेसुल्तानपुर अन्तर्गत गली में नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। आपको बता दें कि राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के अटल नगर वार्ड मे।बुधवार की सुबह स्थानीय नगर वासियों ने मस्जिद के बगल गली में पॉलिथीन में नवजात शव को देखा। जिसकी खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई ।और भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

Ambedkar Nagar News: Sensation spread in the area after the dead body of a newborn baby was found, police engaged in investigation.

राजेसुल्तानपुर थाना अध्यक्ष बेचू सिंह यादव ने बताया कि मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है किसी के तरफ से कोई तहरीर मिलती है तो आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।Ambedkar Nagar News: Sensation spread in the area after the dead body of a newborn baby was found, police engaged in investigation.

You may have missed