Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के सम्बंध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 27 October 2023
Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के सम्बंध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के सम्बंध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के प्रयोग में लायी जाने वाली फोटोयुक्त मतदाता सूची का अवलोकन कर मतदाता सूची को सभी पहलुओं से अद्यावधिक व शुद्ध बनाये जाने में सहयोग की अपेक्षा की है।

IMG 20231027 WA0045
बैठक में बताया गया कि निर्वाचन आयोग के द्वारा अर्हता दिनांक 01.01.2024 के आधार पर समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम का विशेष अभियान निर्धारित किया गया है, जिसके क्रम में दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 27.10.2023 से 09.12.2023 तक निर्धारित की गयी है तथा विशेष अभियान की तिथियां 04.11.2023, 05.11.2023, 25.11.2023, 26.11.2023, 02.12.2023 एवं 03.12.2023 निर्धारित की गयी है। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26.12.2023 तक एवं निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन दिनांक 05.01.2024 को होगा। मतदाता सूची में नये मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फार्म-6, एन0आर0आई0 मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फार्म-6 ए, मतदाता सूची में नाम विलोपित करने के लिए फार्म-7 एवं मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाताओं की प्रविष्टियों में संशोधन/डुप्लीकेट के लिए फार्म-8 आवेदकों के द्वारा भरें जायेंगे।

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के सम्बंध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न
बैठक में बताया गया कि मतदाताओं को बूथ लेविल अधिकारियों व सुपरवाईजरों, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेण्ट, इलेक्टोरल लिटेसी क्लब, वोटर अवेयरनेस फोरम, प्रिंट मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि सोशल साइट्स व अन्य प्रचार-प्रसार के माध्यमों से जागरूक किया जायेगा। इसके साथ ही भावी युवा 18-19 वर्ष के मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम सम्मिलित किए जाने के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाये। बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-आज सुबह ठीक 10:30 बजे जिलाधिकारी महोदय के द्वारा समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया
Next: Prayaagraj News :जिला पंचायत सभागार में अमृत कलश यात्रा वंदनोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.