Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News बापू ने वैचारिक स्वच्छता तथा सदाचारी जीवन को माना था साक्षरता व शिक्षा से भी महत्वपूर्ण:गरिमा

जनवाद टाइम्स 2 October 2023
Bihar News Bapu considered ideological cleanliness and virtuous life more important than literacy and education: Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महात्मा  गांधी जयंती पर नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा नगर के पिंजरापोल गौशाला मार्केट में स्थापित बापू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी। वही पहली अक्तूबर को पूरे नगर निगम क्षेत्र में आयोजित स्वच्छता दिवस कार्यक्रम में अव्वल रहे कुल 138 स्वच्छता सेनानियों के बीच नगर निगम सभागार में पुरस्कार वितरण किया ।

IMG 20231002 WA0194इस मौके पर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि राष्ट्रपिता गांधी जी का स्पष्ट मानना था कि स्वच्छ रहकर ही हम खुद को स्वस्थ रख सकते हैं और स्वस्थ राष्ट्र ही तेजी से प्रगति कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि आज चम्पारण सत्याग्रह के शुरुवात के करीब 106 साल बाद भी बापू के द्वारा शुरू कराये गए बुनियादी कार्यों में बहुत उपलब्धि नहीं हासिल हो सकी है।तबकि तब ही पूज्य गांधी जी ने उनके संपूर्ण स्वच्छता के आह्वान को विस्तृत रूप में लेने की अपील की थी। गांधी जी का स्पष्ट मानना था कि समग्रता में सामाजिक उत्थान के लिए व्यक्ति के व्यवहार परिवर्तन ही सर्वोपरि है। तब बापू ने सत्याग्रही सेनानियों से कहा था कि व्यक्ति के वैचारिक स्वच्छता और सदाचारी जीवन की शिक्षा को साक्षरता और शिक्षा से भी अधिक महत्व दिया जाए। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि आज हम आजादी 77वें वर्ष में भी अपने समाज में सदाचारी सोच का अभाव सबसे अधिक खटकने वाली बात है। विशेष रूप से सार्वजनिक जीवन और जिम्मेदारी को भी पेशा बनते जाना आज के परिवेश की एक बड़ी त्रासदी है।

Bihar News Bapu considered ideological cleanliness and virtuous life more important than literacy and education: Garima इसको लेकर आज मैं आप सबका आह्वान करना चाहूंगी कि सार्वजनिक जिम्मेदारी में ईमानदारी की रक्षा हर हाल में होनी चाहिए। इसके लिए अब जरूरी हो गया है कि हमारे नगर निगम की जनता खुद जागरूक बने तथा अपनी जिम्मेदारी समझे। अपनी बुनियादी समस्याओं के निदान और विकास के लिए लड़ाई में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इसके साथ ही महापौर ने कहा कि आज हम सबको स्वदेशी उत्पादों को अपना कर उसके माध्यम से स्वावलंबन तथा स्वरोजगार को भी ईमानदारी से प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर उपमेयर गायत्री देवी, पार्षद दीपक कुमार, इंद्रजीत यादव, मनोज कुमार, सिटी मैनेजर अरविंद कुमार, सुरेश सिंघानिया एवं नगर निगम के सभी कर्मचारी की उपस्थिति और सहभागिता महत्वपूर्ण रही।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया
Next: Bihar News टांगा चालक संघ सीटू ने बेतिया में मनाया महात्मा गांधी का जन्म दिन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • Vaishali

Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0042
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0046
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.