Prayaagraj News :रोजगार मेले का आयोजन 26 सितम्बर को

Prayaagraj News :रोजगार मेले का आयोजन 26 सितम्बर को
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज परिसर में दिनांक 26.09.2023 को प्रातः 10:00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है।

Prayaagraj News :रोजगार मेले का आयोजन 26 सितम्बर कोइस मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियां कैरियर ब्रीज स्किल साल्यूशन(टायर इन्डस्ट्रीज लि0, याजिकी इण्डिया प्रा0लि0, सी0बी0एस0 साल्यूशन प्रा0लि0, पी0पी0ए0पी0 आॅटोमोबाइल्स लि0 एवं लूमैक्स इन्डस्ट्रीज लि0), डस्की स्टैलियन कन्सल्टेंसी सर्विस प्रा0लि0, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0, पीपल ट्री आनलाइन, डिजर्व कैरियर केयर प्रा0लि0 एवं जी0 4 एस0 सिक्योर साल्यूशन इण्डिया प्रा0लि0़ आदि द्वारा कुल 1000 रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। इस मेले में हाई-स्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0/ डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

Prayaagraj News :रोजगार मेले का आयोजन 26 सितम्बर कोअभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर प्राप्त कर सकते हैं। इस मेले में प्रतिभाग हेतु यात्रा भात्ता देय नहीं होगा।

Trending News