Agra News: लगभग एक साल बाद भी मुआवजा न मिलने पर ग्रामीणों के साथ भूख हड़ताल पर बैठा परिवार

Agra News: लगभग एक साल बाद भी मुआवजा न मिलने पर ग्रामीणों के साथ भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़

बाह: बाह के यमुना की तलहटी में बसे कलियान पुर भरतार गांव में करीब साल भर पहले सुनील उर्फ जोनी के पुत्र को 25 सितंबर को चारपायी पर सोते समय साँप के काटने से मौत हो गयी थी।

IMG 20230920 WA0100एकलौते पुत्र की मौत के बाद परिवार साल भर से तहसील मुख्यालय में चक्कर लगाकर सरकार से मुआवजे की मांग कर रहा है लेकिन उसे अब तक आर्थिक सहायता नही मिली है। परिवार की खराब आर्थिक स्थिति और अधिकारियों के उदासीन रवैये के चलते मंगलवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरायन सिंह भदौरिया पीड़ित परिवार व सैकड़ों ग्रामीणों के साथ तहसील परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गए।Agra News: लगभग एक साल बाद भी मुआवजा न मिलने पर ग्रामीणों के साथ भूख हड़ताल पर बैठा परिवार

भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों ने आर्थिक मुआवजा न मिलने तक हड़ताल से न उठने का एलान किया। जिसके बाद उपजिलाधिकारी कृष्णानंद तिवारी हड़तालियों से मिलने पहुँचे उन्होंने पीड़ित परिवार को जल्द कार्यवाही का आश्वासन देकर भूख हड़ताल को समाप्त कराया।

Trending News