Maharashtra News : मुंबई के बांद्रा में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़

IMG_20200414_205710
Share News

 

सुनील पांडे : कार्यकारी संपादक 

केंद्र सरकार द्वारा आज से 3 मई तक 19 दिनों तक लॉक डाउन को बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश की इस विषम परिस्थिति में लॉकडाउन को बढ़ाना ही सबसे उपयुक्त विकल्प बताया। इसी बीच महाराष्ट्र राज्य के मुंबई के बांद्रा में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। यहां पर इकट्ठा हुए लोगों का कहना है कि वह अपने घर जाना चाहते हैं। भीड़ में आए लोगों की शिकायत है कि हमें यहां पर खाना आदि का उचित प्रबंध नहीं हो रहा है। अतः ऐसी परिस्थिति में यहां की सरकार हमारे घर जाने का कोई इंतजाम करें। बांद्रा बेस्ट के स्टेशन के सामने जामा मस्जिद के समीप हजारों की संख्या खड़े हुए अधिकांश प्रवासी मजदूरों की संख्या यूपी और विहार से है।इसके अलावा अन्य दूसरे राज्यों

IMG 20200414 205710

के भी प्रवासी मजदूर यहां इकट्ठा हुए थे। कोरोना संक्रमण की इस विषम परिस्थिति में यहां पर हजारों की संख्या में भीड़ का एकत्रित होना लॉकडाउन का भयंकर मजाक उड़ाने जैसा है। इसी तरह की एक भीड़ दिल्ली के एनसीआर में कुछ दिन पहले प्रवासी मजदूरों की इकट्ठा हुई थी , जिससे अन्य राज्यों की सरकारों ने शायद कोई सबक नहीं लिया । यदि लिया होता तो इस तरह की घटना की दुबारा पुनरावृति ना होती। भारत सरकार ने लॉक डाउन की प्रक्रिया को और कड़ा करने का आज निर्देश दिया है। यहां के स्थानीय नेताओं एवं पुलिस प्रशासन के लाठीचार्ज करने पर भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया और भीड़ को भगा दिया गया । अब वहां पर स्थित नियंत्रण में है लेकिन ऐसी स्थित पैदा होने के लिए पुलिस प्रशासन एवं राज्य सरकार की नाकामियों को नकारा नहीं जा सकता। महाराष्ट्र सरकार भीड़ इकट्ठा करने का बीजेपी पर आरोप लगा रही है यह कहां तक सही है यह तो बाद में जांच करने पर पता चलेगा । मीडिया रिपोर्टर से ज्ञात हुआ है की महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उधव ठाकरे रात्रि 8:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे जिसके बाद स्थित पूरी तरह साफ हो पाएगी की यह भीड़ अचानक क्यों इकट्ठा हुई । क्या इसके पीछे कोई अफवाह तो नहीं थी । यदि अफवाह थी तो उसका निष्पक्षता पूर्वक जांच होनी चाहिए ।भारत में आज संक्रमण की संख्या 10 ,938 के पार पहुंच चुकी है ,जिसमें अब तक 365 लोगों की मौत भी हो चुकी है । इसमें राहत की बात यह है अब तक 1279 लोग ठीक भी हुए हैं। भारत में कोरोना संक्रमण में महानगरों की संख्या सर्वाधिक है चाहे दिल्ली हो या महाराष्ट्र यहां पर आंकड़े सर्वाधिक हैं । महाराष्ट्र में अब तक कोरोना संक्रमण से संक्रमितों की संख्या 2,334 है जिसमें 161 लोगों की मौत भी हो चुकी है फिर भी शासन प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है। वर्तमान परिवेश में यह सोचने का विषय अवश्य है।

Trending News