Bihar News मवेशी चराने के विवाद में गोली मारकर हत्या, कानून व पुलिस का भय अपराधियों में हो रहा है कम

Bihar News मवेशी चराने के विवाद में गोली मारकर हत्या, कानून व पुलिस का भय अपराधियों में हो रहा है कम
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के बेतिया मझौलिया थाना क्षेत्र के डुमरी महनवा गांव में खेत में मवेशी चराने का विवाद हत्या तक पहुंच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद के बाद गांव के ही पड़ोसियों ने रामकृत यादव उम्र 50 वर्ष पिता स्व. पारस यादव को अवैध बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दिया गया।IMG 20230917 WA0211

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि कल हमारे खेत में पड़ोसी छोटेलाल यादव और उसके भाई ने मवेशी चरने को छोड़ दिया था। जिसके बाद रामकृत यादव का उन लोगों से विवाद हो गया और उनलोगों ने उनको मारा पीटा। हम लोग मार खाने के बाद भी मामले को शांत समझने की गलती कर गए। जिसका नतीजा हुआ कि जैसे ही आज सुबह रामकृत यादव खाना खाकर घर से निकले तो रास्ते में घेरकर उन्हें छोटेलाल यादव, मुन्ना यादव, लड्डू यादव, हरेन्द्र यादव और विश्वनाथ यादव ने गोली मार हत्या कर दी गई। जिन्हें जीएमसीएच बेतिया लाया गया पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।Bihar News मवेशी चराने के विवाद में गोली मारकर हत्या, कानून व पुलिस का भय अपराधियों में हो रहा है कम

वहीं इस घटना के बाद मझौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। घटना के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर माहताब आलम ने बताया कि गोली मारने के मामले में मझौलिया पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। परिजनों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं दिया है, जैसे ही आवेदन प्राप्त होगा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Trending News