Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :लम्पी स्किन डिजीज बीमारी की रोकथाम के लिये पशुपालकों के लिये आवश्यक सूचना

जनवाद टाइम्स 1 September 2023
Prayagraj News :लम्पी स्किन डिजीज बीमारी की रोकथाम के लिये पशुपालकों के लिये आवश्यक सूचना
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

लम्पी स्किन रोग गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं की विषाणु जनित रोग है। यह रोग पशुओं में मक्खी एवं मच्छरों के काटने से होता है। जनपद प्रयागराज में रोग के संरक्षण/फैलाव/प्रसार हेतु पशुपालन के कर्मियों/कर्मचारियों द्वारा अभियान चलाकर गोवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है। साथ में ही पशुपालकों की सुविधा हेतु एक कंट्रोल रूम डा पी0के0 सिंह, उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, सदर, भरद्वाज, मोबाइल नं0- 8318299324 द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त रोग के संरक्षण/फैलाव/प्रसार हेतु निम्न विन्दुओं का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित किया जाय।

Prayagraj News :लम्पी स्किन डिजीज बीमारी की रोकथाम के लिये पशुपालकों के लिये आवश्यक सूचना
1- लम्पी स्किन डिजीज बीमारी के लक्षण-
● पशुओं में हल्का बुखार होना, पूरे शरीर पर जगह-जगह नोड्यूल/गांठों का उभरा हुआ दिखाई देना।
● बीमारी से प्रभावित पशुओं की मृत्यु दर अनुमान 1 से 5 प्रतिशत होना।
2- बीमारी की रोकथाम एवं नियन्त्रण के उपाय-
● बीमारी से ग्रसित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखना।
● पशुओं में बीमारी फेलाने वाले घटको की संख्या को रोकना अर्थात पशुओं को मक्खी, चिचड़ी, एवं मच्छर के काटने से बचाना, पशुशाला की साफ-सफाई दैनिक रूप से करना तथा Disinfectant को स्प्रे करना।
● संक्रमित स्थान की दिन में कई बार फारमैलिन/ईथर/स्पिरिट आदि से सफाई करना।
● संक्रमित पशुओं को खाने के लिये संतुलित आहार तथा हरा चारा दें।
● मृत पशुओं के शव को गहरे गड्ढे में दफनाया जाय।
3- संक्रमण से बचाव हेतु-
क- आंवला, अश्वगंधा, गिलोय एवं मुलेहटी में से किसी एक को 20 ग्राम की मात्रा में गुड मिलाकर सुबह-शाम लड्डू बनाकर खिलायें, अथवा तुलसी के पत्ते-एक मुट्ठी, दालचीनी-5 ग्राम, सोडा पाउडर-5 ग्राम, काली मिर्च- 10 नग, को गुड़ में मिलाकर सुबह-शाम खिलायें।
ख- संक्रमण को रोकने के लिये पशु बाड़े में गोबर के कन्डे में गूगल, कपूर, नीम के सूखे पत्ते, लोहवान को डाल कर सुबह-शाम धुआं करें।
ग- पशुओं के स्नाान के लिये 25 लीटर पानी में एक पत्ती नीम का पेस्ट, एवं 100 ग्राम फिटकरी मिलाकर प्रयोग करें। घोल के स्नान के बाद सादे पानी से नहलायें।
4- संक्रमण होने के बाद देशी औषधि व्यवस्था-
नीम के पत्ते-एक मुटठी, तुलसी के पत्ते-एक मुटठी, लहसुन की कली-10 नग, लौंग-10 नग, काली मिर्च-10 नग, जीरा-15 ग्राम, हल्दी पाउडर-10 ग्राम, पान के पत्ते-5 नग, छोटे प्याज-2 नग पीस कर गुड़ में मिलाकर सुबह-शाम 10 से 14 दिन तक खिलायें।
5- खुले घाव के देशी उपचार-
नीम के पत्ते- एक मुटठी, तुलसी के पत्ते-1 मुटठी, मेंहदी के पत्ते-1 मुटठी, लहसुन की कली-10 हल्दी पाउडर-10 ग्राम, नारियल का तेल-500 मिली0 को मिलाकर धीरे-धीरे पकायें तथा ठण्डा होने के बाद नीम के पत्ती पानी में उबाल कर पानी से घाव साफ करने के बाद जख्म पर लगायें।
6- किसी भी पशु में बीमारी होन पर नजदीक के पशु चिकित्सालय पर संपर्क करके उपचार करायें, किसी भी दशा में बिना पशु चिकित्सक के परामर्श के कोई उपचार स्वयं न करें।

Prayagraj News :लम्पी स्किन डिजीज बीमारी की रोकथाम के लिये पशुपालकों के लिये आवश्यक सूचना
जनपद में लंपी स्किन डिजीज के बचाव हेतु पशुपालन के कर्मियों/कर्मचारियों द्वारा अभियान चलाकर गोवंशीय पशुओं को निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है। सभी पशुपालक अपने पशुओं को टीका अवश्य लगवायें। कन्ट्रोल रूम का नं0- डा0 पी0 के0 सिंह, उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, सदर भरद्वाज, मोबाइल नं0- 8318299324 है।

Post navigation

Previous: Bihar News I.N.D.I.A हो या NDA 26 का दल हो या 27 का, दो तिहाई दलों के zero MP हैं, साथ बैठकर संख्या गिनाने से राष्ट्रीय राजनीति पर नहीं पड़ेगा कोई फर्क: प्रशांत किशोर
Next: Prayaagraj News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संगम सभागारमें स्वदेश दर्शन योजना कार्यरत को अंतिम रूप निर्धारित करने के संबंध में बैठक आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.