Prayagraj News :जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय खेक्सा(धरवारा) एवं प्राथमिक विद्यालय धरवारा-प्रथम का किया निरीक्षण

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय खेक्सा(धरवारा) एवं प्राथमिक विद्यालय धरवारा-प्रथम का किया निरीक्षण
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय खेक्सा(धरवारा) विकास खण्ड करछना का निरीक्षण किया। विद्यालय में उत्कृष्ट व्यवस्था देखकर उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रूश्दा नाहीद की प्रशंसा करते हुए प्रधानाध्यापिका को उनके द्वारा सम्मानित कराये जाने के लिए कहा है।

IMG 20230826 WA0078 1 जिलाधिकारी ने विद्यालय में बने हुए कम्प्यूटर कक्ष, लाईब्रेरी, बच्चों के द्वारा बनायी गयी उत्कृष्ट कलाकृतियां एवं हस्त निर्मित वस्तुओं को देखा और उनकी सराहना की। विद्यालय में करायी गयी पेंटिंग, साज-सज्जा, साफ-सफाई एवं लगाये गये सजावटी पौधों को देखते हुए कहा कि अन्य विद्यालयों को भी इसी प्रकार की व्यवस्था करने के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने मा0 राज्यपाल महोदया द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत प्रधानाध्यापिका रूश्दा नाहीद, ग्राम प्रधान श्री वीरू सिंह व अन्य शिक्षकों की प्रशंसा की। जिलाधिकारी ने कक्षा-7 के बच्चों से चन्द्रयान-3 के बारे में पूछा, जिसपर छात्र शिवाकांत पटेल के द्वारा मिशन चन्द्रयान-3 के बारे में सही ढंग से उत्तर दिया गया एवं अन्य छात्रों को भी मिशन चन्द्रयान-3 के बारे में जानकारी थी।Prayagraj News :जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय खेक्सा(धरवारा) एवं प्राथमिक विद्यालय धरवारा-प्रथम का किया निरीक्षण

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय धरवारा-प्रथम करछना का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में कुल पंजीकृत बच्चों की संख्या 79 होने पर उन्होंने विद्यालय में छात्रों की संख्या बढ़ाने एवं विद्यालय की व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्कूल में कक्षा-4 व 5 के बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यालय परिसर में ही प्रशिक्षण के लिए आयी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से उनके प्रशिक्षण व उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्री अशोक कुमार मौर्या, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News