Prayagraj News : जिलाधिकारी ने सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में बाढ़ के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण किए जाने का निर्देश सभी सम्बंधित विभागों को दिए है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर बाढ़ चैकियों को चिन्हित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने जलभराव, नालों की सफाई, सीवर की सफाई एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश नगर निगम एवं जल संस्थान को दिया है। जिलाधिकारी ने बाढ़ के समय स्लूज गेटों के बंद होने पर पानी की निकासी के लिए पम्पों की क्रियाशीलता को चेक कराते हुए उनकों क्रियाशील बनाये जाने का निर्देश दिया है।

IMG 20230826 WA0073 उन्होंने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को पशुओं की दवाईयों, टीकाकरण, भूसा-चारा एवं पेयजल की समुुचित एवं पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने बाढ़ के समय बाढ़ से उत्पन्न होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था, ब्लीचिंग, फागिंग, कीटनाशक एवं एण्टीलार्वा का छिड़काव नियमित रूप से कराये जाने हेतु पहले से सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया है कि जहां पर पिछले वर्ष डेंगू का प्रकोप अधिक था, वहां पर साफ-सफाई का विशेष अभियान पहले से ही सुनिश्चित करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा है कि मेडिकल किट एवं मोबाइल एम्बुलेंस की व्यवस्था रहे, जिससे कि जहां पर भी आवश्यकता हो, वहां पर तत्काल राहत पहुंचायी जा सके। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ढीले एवं जर्जर तारों एवं जर्जर पोलों को पहले से ही ठीक कराये जाने हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया है। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत विभाग को निर्देशित किया है कि जिस-जिस क्षेत्रों में बाढ़ का पानी बढ़ता है, वहां पर विद्युत सप्लाई को तत्काल बंद कर दिया जाये, जिससे कि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना न घटित हो। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पर बाढ़ आने की सम्भावना रहती है, वहां पर पहले से ही पेट्रोमैक्स, सोलर लाइट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने नांव एवं मोटर बोट की उपलब्धता भी सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तथा बाढ़ चैकियों में पुलिस पेट्रोलिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पुलिस विभाग को कहा है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणकर बाढ़ चैकियों एवं शरणालयों को चिन्हित किए जाने एवं उनकी स्थापना के सम्बंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश सम्भावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी के टैंकर की भी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने सरकारी कार्यालयों में अगले तीन दिनों में साफ-सफाई तथा छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने नगर निगम से झाड़ियों की कटाई, खाली प्लाटों, बेसमेंट सहित अन्य कितने स्थानों पर छिड़काव कराया जा चुका है, के बारे में जानकारी ली, जिसपर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि कार्यालयों में साफ-सफाई एवं छिड़काव का कार्य निरंतर कराया जा रहा है। इसके साथ ही साथ जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर साफ-सफाई की व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, सभी उपजिलाधिकारीगण, खण्ड विकास अधिकारी व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News