Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रतापगढ़ न्यूज : सुल्तानपुर लखनऊ हाईवे पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

जनवाद टाइम्स 20 August 2023
प्रतापगढ़ न्यूज : सुल्तानपुर लखनऊ हाईवे पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
Share News
       

रिपोर्ट आशुतोष तिवारी 

प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महोखरी गांव के दो युवक शनिवार की देर शाम बाइक से लखनऊ जा रहे थे। अभी यह लोग सुल्तानपुर लखनऊ हाईवे पर हैदरगढ़ के पास पहुंचे थे कि रात में अचानक गाय आ गई और बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें अंकित पाठक 22 वर्ष पुत्र राजकुमार पाठक के सर और शरीर में गंभीर चोटे आई और घटनास्थल पर ही अंकित की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा युवक सत्यम मिश्रा 30 वर्ष पुत्र हरिशंकर मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सुल्तानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रतापगढ़ न्यूज : सुल्तानपुर लखनऊ हाईवे पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

फाइल फोटो अंकित कुमार

बताते हैं महोखरी गांव के रहने वाले अंकित पाठक 22 वर्ष पुत्र राजकुमार पाठक गांव के रहने वाले अपने साथी सत्यम मिश्रा 30 वर्ष पुत्र हरिशंकर मिश्रा के साथ शनिवार की देर शाम 8:00 के आसपास घर से दोनों बाइक पर सवार होकर लखनऊ के लिए रवाना हुए। अभी यह लोग सुल्तानपुर लखनऊ हाईवे पर हैदरगढ़ के पास रात करीब 1:00 के आसपास पहुंचे थे कि अचानक सामने गए आ गई। और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें अंकित और सत्यम तेज रफ्तार से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां पर अंकित की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। और सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रतापगढ़ न्यूज : सुल्तानपुर लखनऊ हाईवे पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को अस्पताल भेजवाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जेब में रखे मृतक के मोबाइल से घटना की जानकारी परिजनों को दी। अचानक मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। वहीं पर घायल सत्यम की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे सुल्तानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सत्यम की हालत गंभीर बताई जाती है। परिजनों के मुताबिक सत्यम मिश्रा लखनऊ में रहकर काम करता है। काम के सिलसिले में अपने दोस्त अंकित पाठक को भी अपने साथ ले जा रहा था। खास बात यह है कि मृतक अंकित पाठक 4 भाई और एक बहन थे जिसमें अंकित तीसरे नंबर का था। जवान बेटे की मौत से जहां पर माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल हैl वहीं पर भाई और बहन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अंकित के अचानक मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।

Post navigation

Previous: प्रतापगढ़ न्यूज : तेज रफ्तार  पिकअप ने छ: लोगों को रौंदा एक की हालत नाज़ुक
Next: Bihar News–पत्रकार हत्याकांड की जांच को लेकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजेए) की टीम अररिया के लिए रवाना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.