प्रतापगढ़ न्यूज : तेज रफ्तार  पिकअप ने छ: लोगों को रौंदा एक की हालत नाज़ुक

Pratapgarh News: High speed pickup crushed six people, condition of one is critical
Share News

रिपोर्ट आशुतोष तिवारी

जनपद प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली अंतर्गत चिलबिला चौकी के समीप हादसा हुआ जिसमें करीब छ:लोग घायल हो गए बताया जा रहा है की स्कूटी सवार शिवम वर्मा (22) पुत्र कृष्ण मुरारी, दासीपूर की हालत नाजुक हैं।कविता वर्मा, (22) पुत्री हरिशंकर वर्मा ,साजिद (30)पुत्र मो•कयूम दासीपूर, सद्दाम (18)पुत्र मोहम्मद सगीर, चंदन पुत्र धर्मेंद्र पासवान, को तेज रफ्तार पिकअप ने बुरी तरह से रौंद दिया जो घायल हो गए।

IMG 20230820 WA0014बताया गया कि शिवम वर्मा अपनी चचेरी बहन को स्कूटी से चिलबिला बाजार लेकर आया हुआ था कि तभी तेज रफ्तार पिकअप ने बुरी तरह से रौंद दिया जिसमें शिवम की हालत नाजुक है घायलों को मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में भर्ती कराया गया है।

IMG 20230820 WA0015मौके पर सूचना पाकर पहुंचे चौकी इंचार्ज मय फोर्स घायल को भिजवाया जिला अस्पताल। वहीं पिकअप चालक का नाम आसिफ(34) पुत्र मोहम्मद खलील थाना पट्टी का रहने वाला बताया जा रहा है जिसको वहां मौजूद भीड़ ने जमकर मारा उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया अभी पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।Pratapgarh News: High speed pickup crushed six people, condition of one is critical

Trending News