Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी संस्थाओं यूनीसेफ, डब्लूएचओ की मानीटरिंग फीडबैक के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 20 August 2023
Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी संस्थाओं यूनीसेफ, डब्लूएचओ की मानीटरिंग फीडबैक के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी संस्थाओं यूनीसेफ, डब्लूएचओ की मानीटरिंग फीडबैक के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

IMG 20230820 WA0036बैठक में जिलाधिकारी ने आशाओं के एचबीएनसी से सम्बंधित प्रशिक्षण दिए जाने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एचबीएनसी कार्यक्रम में आशाओं का प्रशिक्षण लक्ष्य के सापेक्ष कम पाये जाने पर डीसीपीएम अशफाक अहमद का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ उन्होंने 15 दिनों के अंदर उक्त प्रशिक्षण में प्रगति लाये जाने हेतु निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने एचबीएनसी किट शत-प्रतिशत आशाओं के पास उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है।IMG 20230820 WA0037

जिलाधिकारी ने एचबीएनसी में प्रशिक्षित आशाओं के द्वारा रिपोर्ट न प्रस्तुत करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए करछना, रामनगर, माण्डा, मेजा तथा शंकरगढ़ के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को काॅल सेंटर की स्थापना कराते हुए बुधवार एवं शनिवार को वीएचएनडी दिवस पर एएनएम की मानीटरिंग कराये जाने का निर्देश दिया है कि इनके पास सभी उपकरण एवं दवाएं उपलब्ध रहे। जिलाधिकारी ने कार्यों में लापरवाही बरतने पर रामनगर, मऊआइमा एवं हण्डिया के चिकित्सा अधीक्षक का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने मंत्रा पोर्टल पर अच्छा कार्य करने वालो को सम्मानित किए जाने के लिए भी कहा है।

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी संस्थाओं यूनीसेफ, डब्लूएचओ की मानीटरिंग फीडबैक के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

बैठक में जिलाधिकारी ने हिदायत देते हुए कहा है कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। कार्यों में लापरवाही और उदासीनता पाये जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कार्यक्रमों का निरंतर अनुश्रवण करते रहने का भी निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी श्री आशु पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारीगणों के अलावा चिकित्सा अधीक्षकों सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-आज राजापाकर प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष श्री नागेन्द्र प्रसाद सिंह जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का एक बैठक हुई
Next: Prayaagraj News :जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में तीन दिवसीय सहायक अध्यापकों के प्रशिक्षण शिविर का समापन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.