Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी ने किया प्रयागराज के वीरों का वंदन

जनवाद टाइम्स 10 August 2023
Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी ने किया प्रयागराज के वीरों का वंदन
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज भारत सरकार के तत्वावधान में मेरी माटी – मेरा देश के अंतर्गत माटी को नमन – वीरों का वंदन कार्यक्रम का आयोजन इविंग क्रिश्चियन कॉलेज के टूकर हाल में किया गया। इस कार्यक्रम के साथ साथ युवाओं ने पंच प्रण आधारित युवा संवाद में भी हिस्सा लिया जिसमे मदर टेरेसा चेरिटेबल ट्रस्ट प्रयागराज, ईसीसी का सहयोग रहा।

IMG 20230810 WA0008

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार , जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय, स्क्वाड्रन लीडर आदित्य शेखर , असिस्टेंट कमांडेंट हिमांशु थापा, प्राचार्य ए एस मोजेस , आर्मी के जेसीओ इलो जमोच द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया।

Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी ने किया प्रयागराज के वीरों का वंदन
सर्वप्रथम पंच प्रण विषयों विकसित भारत का निर्माण, विरासत पर गर्व, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, एकता एवं एक जुटता तथा नागरिक कर्तव्य पर युवाओं ने विचार प्रस्तुत किए तथा प्रत्येक विषय के प्रथम तीन विजेताओं को ट्रॉफी देकर उत्साहित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी एवं एडीएम नजूल प्रदीप यादव ने गोवा युद्ध 1961 में बहादुरी से लड़े ग्राम कंजिया, कौड़िहार के सेवा निवृत्त सूबेदार श्री के एन मिश्र के पराक्रम को वंदन करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी ने किया प्रयागराज के वीरों का वंदन
वीरों का वंदन कार्यक्रम की श्रृंखला में प्रयागराज इकाइयों से उपस्थित भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, भारतीय थल सेना, वायु सेना के अधिकारियों, वीर योद्धाओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के असिस्टेंट कमांडेंट हिमांशु थापा तथा अन्य 10 वीरों, भारतीय थल सेना के नायब सूबेदार इलो जमोच, रोशन लाल, बी सरवाना, हरेंद्र तथा टीम के 9 नॉन कमीशन योद्धाओं, भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर आदित्य शेखर, डी एस बिष्ट, आर के शेखम, मास्टर वारंट ऑफिसर, एस के नाहक, साजेंट को स्मृति चिन्ह प्रदान कर वंदन किया। कार्यक्रम का संचालन नमामि गंगे की परियोजना अधिकारी एषा सिंह तथा रितिका श्रीवास्तव ने तथा पूरे कार्यक्रम का निर्देशन जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में एन एस एस, ईसीसी के अधिकारी स्वप्निल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रूपशंकर पाण्डेय ने वीरों के लिए स्वरचित कविता गाकर उनका सम्मान किया।
पंच प्रण पर आधारित युवा संवाद में प्रत्येक विषय के प्रथम श्रेष्ठता, हर्षिता, शिव प्रसाद, स्मिता कुशवाहा, सौम्या यादव , निर्मल कांत पाण्डेय को मदर टेरेसा चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष रिचा शेखर ने ट्रॉफी देकर युवाओं को उत्साहवर्धित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गा कर किया गया। आयोजन में विशेष योगदान देने वाले स्वयं सेवक अमन कुमार, कुलदीप मिश्र, रूपशंकर, यही शुक्ला, निर्मल कांत पाण्डेय, अमरेश शुक्ला उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ वंदनोत्सव के अन्तर्गत जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
Next: Bihar News भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के दरम्यान लोहे के डस्टबीन के एवज में 52 लाख से अधिक के भुगतान पर महापौर ने मांगा नगर आयुक्त से जवाब

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.