Bihar News-बालू के अवैध खनन, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने के लिए सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन संतर्क

Bihar News-बालू के अवैध खनन, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने के लिए सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन संतर्क
Share News

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर। वैशाली के द्वारा उठाये गए कठोर कदम एवं की गई कार्रवाई पर खनिज विकास पदाधिकारी वैशाली के द्वारा बताया गया है कि इस वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से लेकर 31 जुलाई तक 4 माह की अवधि में जिला में अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध 2799 छापेमारी की गई है जिसमें कुल 28 प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुल 25 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है।

Bihar News-बालू के अवैध खनन, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने के लिए सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन संतर्क

खनिज विकास पदाधिकारी ने बताया कि इस 4 माह की अवधि में 386.14 लाख की राशि दंड के रूप में वसूल की गई है। उन्होंने बताया है कि जब्त किए गए सामग्रियों में 101623 सीएफटी बालू , 23900 सीएफटी पत्थर , 23565 सीएफटी मिट्टी है जबकि जब्त किये गए कुल वाहनों की संख्या 268 बताई गई है। उन्होंने कहा है कि प्रतिदिन यह कार्य नियमित रूप से जिला प्रशासन के निर्देश पर किया जा रहा है और आगे भी इसे जारी रखा जाएगा।Bihar News-बालू के अवैध खनन, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने के लिए सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन संतर्क

Trending News