Agra News: चार माह से वेतन न मिलने पर विद्युत संविदाकर्मियों के सामने खड़ा हुआ रोजी रोटी का संकट

Agra News: चार माह से वेतन न मिलने पर विद्युत संविदाकर्मियों के सामने खड़ा हुआ रोजी रोटी का संकट
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़

बाह: विद्युत विभाग में संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन न मिलने से उनके सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है।

Agra News: चार माह से वेतन न मिलने पर विद्युत संविदाकर्मियों के सामने खड़ा हुआ रोजी रोटी का संकटसोमवार को संविदा कर्मियों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता देवेंद्र प्रताप को ज्ञापन सौंपकर वेतन दिलाये जाने की मांग की है। विद्युत संविदा कर्मियों ने बताया कि उनको अप्रैल से लेकर जुलाई तक चार माह से वेतन नहीं मिला है जिसके चलते उनके परिवारों की रोजी रोटी चलना मुश्किल हो गया है।

Agra News: चार माह से वेतन न मिलने पर विद्युत संविदाकर्मियों के सामने खड़ा हुआ रोजी रोटी का संकटसंविदा कर्मियों ने वेतन मिलने पर ही आगे कार्य करने का एलान किया है। ज्ञापन देने वालों में अरविंद कुमार, सुखवीर, राहुल, राजेन्द्र, मयंक, अक्षय, हरिश्चंद्र,सुरेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, रमेश यादव आदि। शामिल रहे।

Trending News