Agra News : इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसियन और भारत विकास परिषद् संस्कार ने मनाया बोन एंण्ड जॉइंट दिवस

Agra News : Indian Orthopedic Association and Bharat Vikas Parishad Sanskar celebrated Bone and Joint Day
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

चार अगस्त को इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन और भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा ने बोन एंण्ड जॉइंट दिवस को मिलकर मनाया।
खंदारी ओम मेडिकल कंपलेक्स में एक निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बी एम डी मशीन द्वारा करीब 60 पुरूष व महिलाओं की हड्डी के घनत्व की जांच की गयी जांच मे करीब 20 पेसेंटो की हड्डी मे कैल्सियम की कमी पायी गयी।IMG 20230806 WA0096

ओम मेडिकल के संचालक डॉ अनुपम गुप्ता ने बताया हमें डेली चार से पॉच किलोमीटर और हफ्ते में 20 किलोमीटर चलना चाहिए, दिनभर एसी में नहीं रहना चाहिए और सुबह की धूप लेना हम लोगों के लिए बहुत जरूरी है।

IMG 20230806 WA0095
डॉ विनीत पाठक ने बताया रास्ते में अगर कहीं किसी का एक्सीडेंट हो जाता है तो उस समय दो से तीन मिनट बहुत ध्यान देने वाले होते है, हमें पेशेंट की पल्स चेक करके तुरन्त सी पी आर करना चाहिये जब तक उसकी सांस न आ जाये।
डॉ एल के गुप्ता ने बताया एक्सिडेन्ट होने पर मोबाइल की टॉर्च से हम आंख की पुतली चैक करके ब्रेन की मौत का पता कर सकते है।
डॉ संजय सक्सेना ने बताया बच्चों का सी पी आर दो उंगली से किया जाता है।

Agra News : Indian Orthopedic Association and Bharat Vikas Parishad Sanskar celebrated Bone and Joint Day
शिविर मे सचिव जतिन अग्रवाल रश्मि अग्रवाल सारिका गोयल रूबी अग्रवाल मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल आदित्य अग्रवाल जे पी बंसल के के अग्रवाल संजय बंसल अभिषेक गोयल आदि मौजूद रहै।

Trending News