Bihar News बरसात शुरू होने से शहरी क्षेत्र में जल जमाव के खतरे को ले नगर निगम क्षेत्र के नालों से कूड़ा कचरा निकालना करें तेज: गरिमा

Bihar News With the onset of rains, remove the garbage from the drains of the Municipal Corporation area fast: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि बरसात शुरू हो जाने के कारण शहरी क्षेत्र में जगह जल जमाव की आशंका है। जनता को इससे परेशानी और खतरे से बचाना जरूरी है।

IMG 20230731 WA0217

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 30 स्थित जिरात क्षेत्र के नालों की सफाई के कार्य एवं कच्चे नालों को चंद्रावत नदी से मिलाने का निरीक्षण के बाद वे सफाई कर्मियों और वार्ड जमादार को भी निर्देश दे रहीं थीं। श्रीमती सिकारिया ने यह भी कहा की मुख्य नालों की मैनुअल सफाई के अतिरिक्त सुविधाजनक क्षेत्र में पोकलेन मशीन द्वारा सफाई कार्य में तेजी लाने का निर्देश महापौर श्रीमती सिकारिया के द्वारा स्थल निरीक्षण के बाद दिया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नाले नालियों में कूड़ा कचरा डालना कानूनन अपराध है। लोगों की इस लापरवाही के कारण सुचारू जल निकासी में नगर निगम प्रशासन को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस लिए सभी वार्ड जमादार जनता को इसके प्रति सजग और जागरूक करें।उन्होंने कहा कि नालों में कूड़ा कचरा डालने की आदत और अपने व्यवहार में रचनात्मक बदलाव कर ले तो इसकी उड़ाही और सफाई में प्रतिमाह खर्च होने वाली करोड़ों की रकम बचा कर विकास के अन्य योजनाओं में खर्च की जा सकेगी।

Bihar News With the onset of rains, remove the garbage from the drains of the Municipal Corporation area fast: Garima

इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने सफाई निरीक्षक मोहम्मद तबरेज और अन्य नगर निगम कर्मियों को नालों की सफाई और उड़ाही के काम में और तेजी लाने के साथ वार्ड जमादारों के माध्यम से मुख्य नाले और नालियों में भी कूड़ा कचरा डालने वालों को जागरूक करने की अपील की। मौके पर पार्षद प्रतिनिधि सिकंदर यादव एवं अन्य सफाई कर्मी रहे।