Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News : आयुष्मान भारत योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों की सहभागिता को और आगे बढ़ाने के लिए जनपद प्रयागराज में की गई एक कार्यशाला

जनवाद टाइम्स 1 August 2023
Prayaagraj News : आयुष्मान भारत योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों की सहभागिता को और आगे बढ़ाने के लिए जनपद प्रयागराज में की गई एक कार्यशाला
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

आयुष्मान भारत योजना केंद्रीय और राज्य की अनूठी एवं कल्याणकारी योजना है जहां रोगी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। निजी अस्पताल बिना किसी जमा राशि के समाज के प्रति उत्कृष्ट समाज सेवा करने में सक्षम हैं यह बातें स्टेट से आई आयुष्मान भारत योजना की सीईओ “साचिस” SACHIS की संगीता सिंह ने एक कार्यशाला में कही |

IMG 20230801 WA0077
उन्होंने कहा कि प्रयागराज काफी बड़ी जनसंख्या वाला जनपद हैं और यहाँ आस पास की जगह से लोग भी ईलाज करने आते हैं जिसमे आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में मरीजो का अच्छा व समुचित ईलाज किया जाता हैं और यहाँ से किये गए मरीजो के ईलाज का भुगतान भी 90% तक अस्पतालों को किया जा चुका हैं जोकि हमारे लिए गर्व की बात हैं |
उन्होंने कहा कि आम व्यक्ति जिसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है ऐसे लोग उपचार से वंचित ना रहे। इसके लिए सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों से आयुष्मान योजना का संचालन किया जा रहा हैं जिसमे लक्षित परिवारों एवं सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही हैं जिसमे अहम् भूमिका जनपद के गैर सरकारी अस्पतालों की हैं |

Prayaagraj News : आयुष्मान भारत योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों की सहभागिता को और आगे बढ़ाने के लिए जनपद प्रयागराज में की गई एक कार्यशाला
संगीता सिंह ने बताया कि आयुष्मान योजना में जो भी अस्पताल जुड़े हैं और मरीजो को स्वास्थ्य सुविधा दे रहे हैं वो स्वास्थ्य कार्यक्रम की रीढ़ हैं जिसे उनके सहयोग से इसे और बेहतर किया जा सकता हैं उन्होंने एक पीपीटी के माध्यम से आयुष्मान योजना के बारे में विस्तृत से जानकारी दी जिसमे उन्होंने मरीज के भर्ती होने से शुरू होकर ईलाज पूरा होने तक के सभी नियम कानून के बारे में बताया उन्होंने बताया कि मरीज के अस्पताल में आने से लेकर जाँच ईलाज पूरा होने तक के सभी दस्तावेजो का पूरा विवरण उपचार पर्ची एवं फोटो के सहित ही पोर्टल पर अपलोड करने के बारे में बताया उन्होंने कहा कि अगर किसी भी तरह के समस्या आती है तो केस के दस्तावेजो को दोबारा पूरा करना होगा ताकि भुगतान में बाधा न आये उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रकिया से किसी भी अस्पताल का पेमेंट बाधित नही होगा और समय से भुगतान किया जा सकेगा |

संगीता सिंह ने कहा कि सभी सूचीबद्ध अस्पताल अपनी विशेषज्ञता के आधार को आईईसी के माध्यम से जरुर दिखाए ताकि मरीज को किसी प्रकार की दुविधा न हो और साथ ही अपने अस्पताल में आयुष्मान योजना से जुड़े हर जानकारी को भी प्रसारित करे |

गौरव कुमार मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन के अहम् मुद्दों में स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान भारत योजना को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं । इसके लिए विशेष रूप से आयुष्मान भारत योजना पर जिला स्वास्थ्य समिति के समक्ष मासिक समीक्षा बैठक करेंगे ताकि अपेक्षा अनुरूप प्रगति मिले |
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आशु पाण्डेय ने कहा कि आज कि कार्यशाला में कुछ ऐसे अस्पतालों ने भी प्रतिभाग किया हैं जो कि अभी तक आयुष्मान भारत योजना के तहत गैर सूचीबद्ध हैं जो कि आगे इस योजना के तहत सूचीबद्ध होकर काम करेंगे जिसमे कि सर्जन एवं फीनिक्स अस्पताल से आये डॉक्टर ने कार्यक्रम में ही सूचीबद्ध होने के लिए आगे आये हैं | इसी तरह सीईए के तहत पंजीकृत अस्पतालों को आगे आना चाहिए और सूचीबद्ध होना चाहिए |

डॉ पाण्डेय ने कहा कि जल्द ही जनपद को आरोग्य मित्र मिलेंगे जिसे स्वास्थ्य सेवाओं में और गुणवक्ता पूर्ण सुविधा नागरिको को मिल सकेगी उन्होंने कहा कि अभी तक जनपद के 134 गैर सरकारी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध हुए हैं जिसमे से कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने सुविधा देना बंद भी कर दिया है लेकिन उन सभी अस्पतालों से अपेक्षा यही हैं कि वो मरीजो को स्वास्थ्य सेवा नियमित देते रहे हैं | ताकि प्रयागराज स्टेट पर बनी छवि वो बरकरार रहे |
कार्यशाला के आखिरी में खुला सत्र आयोजित कर सवाल जवाब के माध्यम से अस्पतालों से आये प्रतिभागियों ने जिज्ञासा पूर्वक प्रतिभाग किया जिसमे उनके द्वारा तकनीकी मुद्दों, स्वास्थ्य लाभ पैकेज और योजना संचालन के सवालों के जवाब के साथ ही समस्या का हल भी जाना |
कार्यशाला में जनपद के 72 प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर, सस्थापक, के साथ आयुष्मान भारत योजन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे |

Post navigation

Previous: कोई बताएगा की वर्तमान समाजवाद और माननीय मुलायम सिंह जी के समाजवाद में क्या अंतर है?
Next: Bihar News बरसात शुरू होने से शहरी क्षेत्र में जल जमाव के खतरे को ले नगर निगम क्षेत्र के नालों से कूड़ा कचरा निकालना करें तेज: गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.