Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रतापगढ न्यूज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 29 June 2023
प्रतापगढ न्यूज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट गुलाब चंद गौतम 

मिलावटी खाद्य पदार्थो की विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं प्रर्वतन की कार्यवाही की जाये-डीएम जिलाधिकारी ने शासी निकाय की बैठक में प्रधानमंत्री आवास एवं पीएम स्वनिधि योजनाओं की समीक्षा की प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ अपात्र व्यक्तियों को दिये जाने पर होगी कार्यवाही-डीएम

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कल सायंकाल कलेक्ट्रेट के सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जिला स्तरीय समिति एवं शासी निकाय (डूडा) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की समीक्षा में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-द्वितीय धीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा प्रर्वतन कार्यवाहियों एवं जन जागरूकता हेतु किये गये कार्यक्रमों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने खाद्य पदार्थो में मिलावट के रोकथाम के लिये अब तक किये गये प्रयासों की जानकारी प्राप्त की तथा खाद्य सुरक्षा के सम्बन्ध में और अधिक जन जागरूकता एवं प्रचार प्रसार करने पर बल देने हेतु निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। उन्होने निर्देशित किया कि जनपद में मिलावटी खाद्य/पेय पदार्थो की विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु नियमित रूप से निरीक्षण एवं प्रर्वतन की कार्यवाही करें। उन्होने खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई खाद्य कारोबारकर्ता मिलावट करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जो खाद्य पदार्थ दिये जाते है उनकी समय-समय पर जांच करते रहे।

IMG 20230628 WA0200
जिलाधिकारी ने शासी निकाय (डूडा) की बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पीएम स्वनिधि योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शत प्रतिशत लाभार्थियों का चयन हो गया है जिस पर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवास हेतु जो फार्म भराये गये है उनकी गहनता से जांच करना अति आवश्यक है तथा जनपद में नई नगर पंचायतों से आवास हेतु जो सूची प्राप्त हुई है उन नगर पंचायतों के लाभार्थियों की जांच विधिवत की जाये। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत यदि किसी भी अपात्र व्यक्ति को आवास का लाभ दिया जायेगा तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी, इसलिये जिन लाभार्थियों को आवास का लाभ दिया जाये उसकी गहनता पूर्वक जांच करें उसके उपरान्त ही आवास का लाभ दिया जाये। पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेहड़ी, पटरी वालों, ठेलोवालों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत उन्हें लाभान्वित करें और अधिक से अधिक फार्म भराये जाये। नवसृजित नगर पंचायतों में अभी तक किसी भी रेहड़ी, पटरी वालों, ठेलोवालों के आवेदन फार्म न भराये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्देशित किया कि नवसृजित नगर पंचायतों में रेहड़ी, पटरीवालों के फार्म भराये जाये। पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह की जाये जिससे यह पता चल सके कि लक्ष्य के सापेक्ष कितने लाभार्थियों को लाभ दिलाया गया है।

प्रतापगढ न्यूज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
बकरीद एवं कांवड़ यात्रा के त्योहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां पर मस्जिद व मन्दिर है वहां पर साफ-सफाई एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, यदि कहीं पर कोई समस्या आ रही हो तो उच्चाधिकारियो ंको अवगत कराया जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) त्रिभुवन विश्वकर्मा, जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी, सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-द्वितीय धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी सदर शैलेन्द्र कुमार वर्मा, पीओ डूडा जितेन्द्र पाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News : थाना मलपुरा प्रभारी अजय कुमार सिंह का सराहनीय कार्य  सड़क किनारे सो रहे मासूम बच्चे को परिजनों से मिलाया
Next: Bihar News मंत्री संजय कुमार झा ने गंडक नदी की बाढ़ से सुरक्षा के लिए चौबीसो घंटे चौकसी बरतने और किसी भी तरह के खतरे से तुरंत निपटने के लिए जरूरी तैयारी रखने के दिए निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260726-WA0002~2
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का प्रदर्शन, पेपर लीक और आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 26 July 2026
IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • Etawah News: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का प्रदर्शन, पेपर लीक और आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.