Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-अंचलाधिकारी पटेढ़ी बेलसर के विरुद्ध प्रपत्र (क) में आरोपपत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई के लिए भेजा गया

जनवाद टाइम्स 24 June 2023
Bihar News--मनरेगा योजना अंतर्गत प्रखंडों में कार्यरत कर्मियों का बड़े पैमाने पर जिलाधिकारी ने किया स्थानांतरण
Share News
       

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

सरकारी कार्यों के प्रति अनुशासनहीनता, लापरवाही एवं उदासीनता को लेकर वर्तमान अंचलाधिकारी पटेढ़ी बेलसर के विरुद्ध जिलाधिकारी के द्वारा प्रपत्र क में आरोपपत्र गठित कराकर विभागीय कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग बिहार पटना को अनुशंसा के साथ भेजा गया है।

Bihar News-अंचलाधिकारी पटेढ़ी बेलसर के विरुद्ध प्रपत्र (क) में आरोपपत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई के लिए भेजा गया
गठित आरोपपत्र में पटेढ़ी बेलसर की वर्तमान अंचलाधिकारी श्रीमती ममता रानी की कार्यशैली एवं आचरण एक सरकारी सेवक के सेवा संहिता के प्रतिकूल एवं उच्च अधिकारी के आदेश की अवहेलना माना गया है। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि अपर मुख्य सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में 27 अप्रैल 2022 को राजस्व से संबंधित कार्यों का निरीक्षण वरीय पदाधिकारी से कराया गया। प्राप्त निरीक्षण प्रतिवेदन के आलोक में अंचलाधिकारी पटेढ़ी बेलसर से स्पष्टीकरण की मांग की गई।अपने स्पष्टीकरण में उनके द्वारा दाखिल खारिज एवं भू मापी में अपेक्षित सुधार की बात कही गई थी जो उनके लापरवाही एवं शिथिलता को दर्शाता है।

Bihar News-अंचलाधिकारी पटेढ़ी बेलसर के विरुद्ध प्रपत्र (क) में आरोपपत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई के लिए भेजा गया
30 मई 2022 को जिलाधिकारी के द्वारा खुद अंचल कार्यालय पटेढ़ी बेलसर का औचक निरीक्षण किया गया था जिस पर अंचलाधिकारी के द्वारा जो निरीक्षण टिप्पणी का अनुपालन प्रतिवेदन भेजा गया वह भी भ्रामक और अधूरा पाया गया। अनुपालन प्रतिवेदन में मात्र खानापूर्ति की गई थी जो संतोषप्रद नहीं था।
जिला स्तरीय बैठकों एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देश के बावजूद 5 नवंबर 2022 तक दाखिल खारिज के 294 मामले समय सीमा समाप्त होने के बाद लंबित पाए गए तथा जमाबंदी के सुधार एवं डिजिटाइजेशन के 4637 मामले लंबित पाए गए जो अंचलाधिकारी द्वारा राजस्व संबंधी कार्यों में कर्तव्यहीनता, उदासीनता एवं मनमानी का द्योतक माना गया।
उपरोक्त के आधार पर जिलाधिकारी के द्वारा उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए आरोप पत्र गठित कर विभाग अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए विभाग को प्रेषित किया गया है

Post navigation

Previous: Bihar News–अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत हत्याकांड के पीड़ित परिवार को पेंशन दिलाना सुनिश्चित किया जाए- जिलाधिकारी
Next: Bihar News अपराध की योजना बनाते एक युवक देशी लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.