Bihar News-गोरौल में आरडीएसएस योजना के तहत् विद्युत संरचना निर्माण से संबंधित कार्य का किया गया शुभारंभ

Bihar News-गोरौल में आरडीएसएस योजना के तहत् विद्युत संरचना निर्माण से संबंधित कार्य का किया गया शुभारंभ
Share News

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा माननीय विधायक वैशाली श्री सिद्धार्थ पटेल के साथ आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector Scheme) के तहत गोरौल नगर पंचायत के इनायतपुर में विद्युत संरचाना निर्माण से संबंधित कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता विद्युत के द्वारा बताया गया कि आरडीएसएस योजनान्तर्गत नगर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति में हो रहे क्षति को कम करना है। बॉस-बल्ला, खुला एवं जर्जर तार को हटाकर नया तार लगाया जाना है। घरेलू फीडर छोटा करना है। ताकि विद्युत आपूर्ति सही से किया जा सके और किसी भी घटने वाली दुर्घटना को कम से कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत कृषि फिडर को भी अलग किया जाना है ताकि कृषि परिक्षेत्र के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित न हो।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं माननीय विधायक ने कहा कि आरडीएस योजना के तहत किये जाने वाले कार्यों में सभी लोग सहयोग करें ताकि विद्युत संरचना निर्माण से संबंधित कार्यो को ससमय पूर्ण करवाया जा सके।

 

Bihar News-गोरौल में आरडीएसएस योजना के तहत् विद्युत संरचना निर्माण से संबंधित कार्य का किया गया शुभारंभ
कार्य शुभारंभ के अवसर पर जिलाधिकारी एवं माननीय विधायक के साथ उप मुख्य पार्षद नगर पंचायत गोरौल एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
यहां पर माननीय विधायक के द्वारा बताया गया कि गोरौल में बन रहे पीएचसी के भवन में कहीं-कहीं दीवाल में क्रेक आ गया है जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा तत्काल गोरौल पीएचसी का निरीक्षण किया गया और स्थल जांच में जो भी कमी पाई गई उसे विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत कराने का निदेश दिया गया।

Bihar News-गोरौल में आरडीएसएस योजना के तहत् विद्युत संरचना निर्माण से संबंधित कार्य का किया गया शुभारंभ
माननीय विधायक ने बताया कि सोन्धो में स्थित एपीएचसी में डॉक्टर की कमी है वहां पर गोरौल पीएससी से डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति की जा सकती है।उन्होंने गोरौल पीएससी के लिए भी डॉक्टर की मांग की।जिलाधिकारी के द्वारा सोन्धो एपीएचसी का भी निरीक्षण किया गया और वहां पर साफ सफाई रखने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया।

Trending News