Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाईट योजना की प्रगति का जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 24 June 2023
Bihar News--मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाईट योजना की प्रगति का जिलाधिकारी ने की समीक्षा
Share News
       

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

गाँव को रोशन करने एवं रात के समय रास्ते में होने वाली समस्या को दूर करने के लिए यबिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाईट योजना की अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी के द्वारा जिला मे लगाए जा रहे सोलर लाइट के प्रथम चरण के कार्य को जल्द पूरा कराने का निदेश जिला पंचायत राज पदाधिकारी को दिया गया और कहा गया कि इसके लिए रोस्टर बना दें और उसी के अनुसार प्रति दिन के कार्यों की प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं कार्यकारी एजेंसी के साथ समीक्षा करें।अगर कार्यकारी एजेंसी सही ढंग से कार्य नही कर रही है या अनावश्यक विलम्ब करती है तो उसके विरूद्ध विभाग को लिखें।

Bihar News--मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाईट योजना की प्रगति का जिलाधिकारी ने की समीक्षा
समीक्षा में जिला पंचायत राज पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि वैशाली जिला के 255 पंचायतों के 1020 वार्ड में 10216 सोलर लाइट प्रथम चरण में लगाई जानी है।अभी तक जिला के 65 पंचायतों के 246 वार्ड में 2437 सोलर लाइट लगा दिया गया है।उन्होंने बताया कि महुआ प्रखंड के 8 पंचायतों की 30 वार्डों में 300 लाइट लगा दिया गया है, उसी प्रकार पातेपुर प्रखंड के 10 पंचायतों के 40 वार्डों में 400 लाईट,राजापाकर प्रखंड के 13 पंचायतों के 52 वार्डों में 520 सोलर लाइट, जंदाहा के 3 पंचायतों के 9 वार्डों में 90 सोलर लाइट तथा देसरी प्रखंड के सभी 8 पंचायतों के 32 वार्डों में 320 सोलर लाइट सहित कार्यकारी एजेंसी श्री राम सागर कंस्ट्रक्शन के द्वारा अभी तक कुल 1630 सोलर लाइट लगाया गया है जबकि इनको 3816 लाइट लगाने का कार्य आदेश निर्गत किया गया है।

Bihar News--मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाईट योजना की प्रगति का जिलाधिकारी ने की समीक्षा
जिला पंचायत राज पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि भगवानपुर प्रखंड के 3 पंचायतों कि 10 वार्डों में 97 सोलर लाइट, लालगंज प्रखंड के 2 पंचायतों के 8 वार्डों में 80 सोलर लाइट, चेहराकला के 07 पंचायतों के 27 वार्डों में 262 सोलर लाइट एवं गोरौल प्रखंड के 6 पंचायतों के 21 वार्डों में 212 सोलह लाइट सहित कार्यकारी एजेंसी सैन एनर्जी सॉल्यूशन के द्वारा कुल 651 सोलर लाइट लगाए गए हैं जबकि इनको 3600 लाइट लगाने का कार्य आदेश निर्गत किया गया है।
उन्होंने बताया कि बिदुपुर प्रखंड की 02 पंचायतों के 7 वार्डों में 60 सोलर लाइट, राघोपुर प्रखंड के 1 पंचायत के 4 वार्डों में 40 सोलर लाइट,महनार प्रखंड एक पंचायत के 4 वार्ड में 39 सोलर लाइट, सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के 1 पंचायत के 2 वार्ड में 17 सोलर लाइट सहित कार्यकारी एजेंसी में फोटोनिक्स वाटर टेक प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा अभी तक कुल 156 सोलर लाइट लगाए गए हैं जबकि इनको 2760 सोलर लाइट लगाने का कार्य आदेश निर्गत किया गया है। जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि लगाए गए सोलर लाइट के विरुद्ध अभी तक 66 पंचायतों के लिए कुल 3 करोड 13 लाख 35 हजार की राशि का भुगतान कार्यकारी एजेंसियों को कर दिया गया है। वैशाली जिला में यह कार्य तीन एजेंसियों के द्वारा किया जा रहा है। एजेन्सी चयन ब्रेड़ा के द्वारा किया गया है।

Bihar News--मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाईट योजना की प्रगति का जिलाधिकारी ने की समीक्षा
जिलाधिकारी के द्वारा सभी प्रखंडों के पंचायती राज पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन एजेंसी के टच में रहें, एजेंसी के गोदामों पर प्रतिदिन देखें की लाइट की उपलब्धता कितनी है और प्रथम चरण के कार्यों को पूरा कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो एजेंसी कार्य में खरा नहीं उतरेगी उसके विरुद्ध विभाग को लिखा जाय।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :व्यक्तिगत श्रेणी के राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ एवार्ड हेतु प्रस्ताव आमंत्रित
Next: Bihar News विपक्षी एकता की बैठक में सिर्फ राहुल गांधी के दाढ़ी कटवाने और विवाह कर लेने का सहमति बना :- संजय जयसवाल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.