Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवालय के अपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 23 June 2023
Prayaagraj News :जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवालय के अपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत कुई विकास खण्ड कौंधियारा में नवनिर्मित पानी की टंकी का निरीक्षण किया। पानी की टंकी में पानी की सप्लाई के लिए बनाये जा रहे पम्प हाउस के प्लास्टर में साल्टपिटर आने पर पम्प हाउस की लागत में 5 प्रतिशत कटौती किए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को दो स्थानों पर खुदायी कराकर पाइप लाइन की गहराई व गुणवत्ता की जांच कराये जाने के लिए कहा है।

IMG 20230623 WA0168

जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष कनेक्शन की स्थिति, मैटेरियल, क्षमता, गांव में घरों की संख्या, ओवरफ्लो आदि के बारे में प्रोजेक्ट मैनेजर से जानकारी ली। उन्होंने सम्बंधित निर्माण एजेंसी को पीने के पानी की पाईप लाइन बिछाये जाने के बाद खराब हुई सड़कों की मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने पानी की टंकी व बाउंड्रीवाल की गुणवत्ता देखी तथा विद्युत आपूर्ति हेतु सोलर इंस्टालेशन व निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जनरेटर की व्यवस्था कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर से निर्माण की लागत तथा जलापूर्ति कब तक प्रारम्भ हो जायेगी, के बारे में जानकारी ली एवं परिसर में इण्टरलाॅकिंग कराये जाने के निर्देश दिए है। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत कुई, विकास खण्ड कौंधियारा में नवनिर्मित ग्राम पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया तथा कार्य की गुणवत्ता को संतोषजनक न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए टाॅयलेट व अन्य अपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाने के निर्देश ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान को दिया है।

Prayaagraj News :जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवालय के अपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल ग्राम-टिकरी, विकासखण्ड- कौंधियारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल में गोवंशों की संख्या के बारे में जानकारी ली। गोवंश आश्रय स्थल में गोवंशों की स्थिति ठीक न पाये जाने पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, ग्राम प्रधान व सचिव को स्थिति में सुधार लाये जाने एवं एक माह के पश्चात जिला विकास अधिकारी को गो आश्रय स्थल का पुनः निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने गौआश्रय स्थल पर लगायी जा रही इण्टरलाॅकिंग की गुणवत्ता को भी देखा। उन्होंने गोवंशों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए सम्बंधित पशुचिकित्सक को नियमित रूप से गोसंरक्षण केन्द्र का भ्रमण करते हुए संरक्षित गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए कहा है। उन्होंने गोवंश आश्रय स्थल में गोवंशों के लिए हरा चारा, भूसा, पानी, साफ-सफाई की व्यवस्था को देखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था व गोवंशों की देखरेख में लापरवाही पाये जाने पर ग्राम सचिव से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित गोवंशों का शत-प्रतिशत टीकाकरण किए जाने का निर्देश दिया है।

Prayaagraj News :जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवालय के अपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने वहां पर प्रतिदिन कितना गोबर होता है तथा गोबर का क्या उपयोग किया जा रहा है एवं वर्मी कम्पोस्ट बनाये जाने के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल पर गाय के बछड़ों व भूसा भण्डार को देखा एवं भूसे की मौजूदा क्रय दर के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने गो-पालकों, ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को गोवंशों की अच्छे से देखभाल व हरा चारा खिलाये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने गोवंशों को गुड़ भी खिलाया। ग्राम प्रधान के द्वारा बिजली की आपूर्ति बाधित होने व गौआश्रय स्थल के ऊपर बिजली का तार कम ऊंचाई पर होने की समस्या बतायी गयी, जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को समस्या का समुचित समाधान करने के लिए कहा है।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने गौ-आश्रय स्थल के समीप मियावाकी पद्धति से तैयार की जा रही वाटिका का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाटिका को विकसित किए जाने के लिए मिट्टी व कम्पोस्ट खाद को अच्छे ढंग से मिलाकर बेस तैयार करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर एसडीएम करछना, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी श्री अनिल सिंह, खण्ड विकास अधिकारी कौंधियारा सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News कपिलदेव प्रसाद की 15 वीं पुण्यतिथि तथा बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा का वार्षिक आम सभा संपन्न
Next: Bihar News–शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करायें डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता। परीक्षा-जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.