Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–उदार रवैया अपनाकर बैंक सहयोग के लिए आगे आएं- जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 23 June 2023
Bihar News--उदार रवैया अपनाकर बैंक सहयोग के लिए आगे आएं- जिलाधिकारी
Share News
       

 संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।आज दिनांक 23 जून 2023 को जिलाधिकारी यशपाल मीणा की अध्यक्षता में जिला के सभी बैंकर्स के साथ जिला परामर्श दात्री समिति ,(डीएलसीसी) की तिमाही की बैठक समाहरणालय सभागार मेआयोजित की गई। बैठक में श्री लखेंद्रे कुमार रौशन, विधायक, पातेपुर, श्री अवधेश सिंह, विधायक, हाजीपुर , श्री चित्रगुप्त कुमार, उप विकास आयुक्त , वैशाली सहित जिले में कार्यरत सभी सरकारी एवं निजी बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।बैठक में मार्च तिमाही की लक्ष्य और प्राप्ति पर जिलाधिकारी द्वारा विस्तृत समीक्षा की गई ।

Bihar News--उदार रवैया अपनाकर बैंक सहयोग के लिए आगे आएं- जिलाधिकारी
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों से जिले में विकास की गति को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं खासकर सामाजिक सुरक्षा के अन्तर्गत चलाए जा रहें योजना जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आदि को लेकर और तेजी से कार्य करने एवम लोगों को जोड़ने का निर्देश दिया गया I

Bihar News--उदार रवैया अपनाकर बैंक सहयोग के लिए आगे आएं- जिलाधिकारी
PMEGP/PMFME स्कीम एवं उसकी स्थिति की समीक्षा बैंक वार करते हुए उन्होंने उपस्थित सभी बैंक के प्रतिनिधियों से कहा कि जितना जल्दी हो सके ऋण आवेदकों के ऋण आवेदन को शीघ्रता से स्वीकृति प्रदान कर भुगतान करने की व्यवस्था करें।
मीटिंग का संयोजक कुमार समरेंद्र अग्रणी जिला प्रबंधक वैशाली ने किया।
सुनील कुमार , निदेशक रूडसेट संस्थान हाजीपुर, सहित जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
दूसरी ओर इसी मीटिंग के साथ रूडसेट संस्थान हाजीपुर के
जिला स्तरीय रूडसेटी परामर्श दात्री समिति की त्रैमासिक बैठक का भी आयोजन किया गया। श्री सुनील कुमार निदेशक, रूडसेट ने इस दौरान संस्थान द्वारा दिए गए प्रशिक्षण व उसके क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत ब्यौरा प्रदान किया ।
उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में रूडसेट संस्थान ने बिहार में सर्वाधिक 976 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देने का काम किया है ।
उनमें से 70% से ज्यादा प्रशिक्षणार्थी अपना स्वरोजगार भी प्रारंभ कर चुके हैं।

Bihar News--उदार रवैया अपनाकर बैंक सहयोग के लिए आगे आएं- जिलाधिकारी
इस पर जिलाधिकारी महोदय ने प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि इसी तरह से अनवरत प्रशिक्षण देने का काम करते रहना है ताकि जिले के व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सकें। साथ ही केले रेशे से संबंधित प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। इसमें नाबार्ड के साथ मिला कर कार्य करने हेतु निर्देश दिया। जिलाधिकारी के द्वारा मंडल कारा हाजीपुर में महिला बंदियों हेतु 13 दिवसीय सॉफ्ट टॉयज मेकिंग हेतु प्रशिक्षण सोमवार 26 जून से शुरू करने का भी निर्देश दिया।

Post navigation

Previous: Bihar News अंचल नाजिर के निधन पर समाहरणालय में शोकसभा का आयोजन
Next: Agra News: पुलिस ने चोरी के वाहन सहित वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को दबोचा

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.