Etawah News: 20फुट गहरी पुलिया में गिरकर ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Etawah News: Truck crashed after falling into 20 feet deep culvert

Etawah News: Truck crashed after falling into 20 feet deep culvert

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: पचनदा इलाके से काली मौरम खनन करके आगरा की ओर जा रहा ओवर लोड़ ट्रक जसवंतनगर क्षेत्र के कचौरा रोड पर बारिश से मिट्टी धसक जाने के कारण अनियंत्रित होकर बीस फीट गहरी पुलिया में गिर गया। जिसमें ट्रक ड्राइवर भी ट्रक के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने बारिश में दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को घायल अवस्था में ट्रक के नीचे से बाहर निकाल लिया है।

Etawah News: ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 20फुट गहरी पुलिया में गिरा, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर निकला ट्रक चालक

ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस को सूचना देने के दो घंटे तक पुलिस मौके पर नही पहुंच सकी। जबकि गांव वालों ने हादसा होने के बाद ट्रक चालक को दो घंटे की मेहनत करके बाहर निकाला है। उसको गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से भर्ती करवाया है।

Etawah News: ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 20फुट गहरी पुलिया में गिरा, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर निकला ट्रक चालक

वहीं दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को बाहर निकालने में जुटी। ट्रक को निकालने के लिए पुलिस और ग्रामीण मशक्कत में जुटे रहे।

Trending News