Bihar News–चेहराकला के मनरेगा पीओ रश्मि रंजन को जिलाधिकारी ने किया सेवा मुक्त

Bihar News--चेहराकला के मनरेगा पीओ रश्मि रंजन को जिलाधिकारी ने किया सेवा मुक्त
Share News

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/चेहराकला।अपने कार्य एवं दायित्वों से अनाधिकृत रूप से लगातार अनुपस्थित रहने,मनरेगा कार्य में लापरवाही बरतने,स्वेच्छाचारिता बरतने, कार्य में रूचि नहीं लेने एवं किए गए इकरारनामा का अनुपालन नहीं करने के आरोप में श्री रश्मि रंजन कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा चेहराकला प्रखंड को विभागीय निहित प्रावधान के आलोक में उनका सेवा अनुबंध रद्द करते हुए

Bihar News--चेहराकला के मनरेगा पीओ रश्मि रंजन को जिलाधिकारी ने किया सेवा मुक्त

जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। श्री रश्मि रंजन वैशाली जिला में 27 अगस्त 2021 को योगदान दिए थे तब से चेहराकला में पदस्थापित थे। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया था जिस पर मेडिकल बोर्ड गठित कर उनकी स्वास्थ्य जांच कराई गई जिसमें कार्य करने के योग्य पूर्ण स्वस्थ पाया गया।उनके अनुपस्थित रहने से चेहराकला प्रखंड में मनरेगा कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था जिसके आलोक में यह कार्रवाई की गई है

Bihar News--चेहराकला के मनरेगा पीओ रश्मि रंजन को जिलाधिकारी ने किया सेवा मुक्त

Trending News