Etawah News: 690 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Etawah News: One accused arrested with 690 cases of English liquor

Etawah News: One accused arrested with 690 cases of English liquor

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: अवैध मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के अभियान में शुक्रवार की रात सैफई पुलिस और विशेष पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर लदे ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें 1 करोड़ 20 लाख की अंग्रेजी शराब और 50 लाख रुपए का कंटेनर बरामद हुए। जिसकी कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 70 लाख रुपए बताई जा रही है।

Etawah News: 690 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सैफई पुलिस की टीम व विशेष टीम ने संयुक्त रूप से उझियानी बाई-पास पर संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आगरा की तरफ से 1 आईशर कंटेनर में अवैध शराब आ रही है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इटावा टिमरुआ हवाई पट्टी मार्ग पर एक्सप्रेस-वे पुलिया के पास से 1 ट्रक चालक को अवैध शराब से भरे 1 कंटेनर सहित रात 2 बजे गिरफ्तार किया। कंटेनर की तलाशी ली गयी तो उसमें 690 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

Etawah News: 690 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गये ट्रक चालक से पुलिस टीम पूछताछ कर रही। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पता चला कि इस गाड़ी के मालिक अशोक कुमार निवासी करनाल हरियाणा व राजू ने इस गाड़ी में करनाल हरियाणा से शराब भरवाई थी। ट्रक चालक को गाड़ी लेकर झारखंड पहुंचने को कहा गया था। उससे बताया था कि हम तुम्हारे आगे पीछे चल रहे हैं। दोनों इस माल को झारखंड में अनलोड करवाने वाले थे। इस मामले में मोहनलाल निवासी करनाल, हरियाणा पर मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।

Trending News