Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 08 जून को आयोजित होने वाली कार्यशाला की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 7 June 2023
Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 08 जून को आयोजित होने वाली कार्यशाला की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को कैम्प कार्यालय में ग्राम विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थिंयों हेतु परेड ग्राउण्ड में दिनांक 08 जून, 2023 को आयोजित होने वाली कार्यशाला की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से कार्यक्रम स्थल पर लाभार्थिंयों के बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ पीने के पानी, शौचालय, साफ-सफाई, साइनेज, फाॅगर, पार्किंग, यातायात सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है।

IMG 20230607 WA0079

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल के पास मेडिकल कैम्प बनाने के लिए कहा है, जिसमें सभी आवश्यक दवाईयों के साथ-साथ चिकित्सकों की टीम उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल के पास पांच एम्बुलेंस की भी व्यवस्था कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने पार्किंग स्थल पर मजिस्टेªट की तैनाती के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल की भी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साइनेज लगवाने के लिए कहा है, जिससे कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लाभार्थिंयों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्य अग्निशमन अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने आने वाले लाभार्थिंयों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कंट्रोल रूम बनाने के साथ ही साथ ब्लाक वाइज अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये जाने के लिए कहा है।Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 08 जून को आयोजित होने वाली कार्यशाला की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी परेड ग्राउण्ड पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए उन्होंने कार्यक्रम को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने वहां पर लाभार्थिंयों को ब्लाक वाइज बैठने, पार्किंग स्थल, टाॅयलेट, शौचालय की साफ-सफाई, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, पीने के पानी, स्थल की बैरिकेटिंग, गाड़ियों की व्यवस्था, कंट्रोल रूम की व्यवस्था, टी0वी/एलईडी वैन आदि की व्यवस्था की तैयारियों को देखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर द्वारा विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाये जा रहे बिजली के तार, केबल एवं अन्य उपकरणों की जांच विद्युत सुरक्षा विभाग से कराकर प्रमाणपत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की बैरिकेटिंग एवं मंच आदि की व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री आशु पाण्डे, एस0पी0 टैªफिक, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया, पी0डी0 श्री ए0के0 मौर्या सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :योग करे और एक सुंदर शरीर, एक शांत मन और एक हर्षित हृदय का निर्माण करें… उपशिक्षा निदेशक
Next: Prayaagraj News :रोजगार मेले का आयोजन 8 जून को

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.