Prayaagraj News यू0आर0सी0 पोर्टल पर पंजीयन का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है

Prayagraj News :माटीकला के कार्य को बढ़ाने के लिये ऋण हेतु माँगे गये आवेदन
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

दिनांक 01 जून से 15 जून 2023 तक यू0आर0सी0 पोर्टल पर पंजीयन का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत जनपद आज तक लगभग 500 उद्यम रजिस्ट्रेशन कराये जा चुके हैं। यू0आर0सी0 (उद्यम रजिस्ट्रेशन) प्राप्त उद्यमियों को दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत रूपये 5.00 लाख तक की बीमा सहायता दिये जाने की व्यवस्था है।

IMG 20230606 WA0182

टेण्डरों में ई0एम0डी0, अनुभव तथा टर्न ओवर में छूट प्राप्त होगी। उद्यमी द्वारा सप्लाई के भुगतान लम्बित रहने पर फैसिलिटेशन काउंसिल द्वारा 18 प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान कराने की व्यवस्था है। साथ ही सभी लाभार्थीपरक योजनाओं में यू0आर0सी0 पार्टल पर पंजीकृत लाभार्थी को वरीयता दी जायेगी। उद्यमी स्वयं, जन सेवा केन्द्र अथवा सी0एस0सी0 के माध्यम से अपनी इकाई को यू0आर0सी0 पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं।

IMG 20230606 WA0182

इस प्रकार ऐसे सभी उद्यमी जो अन्य विभागों में पंजीकृत हैं या पहले से उद्योग विभाग में उद्योग आधार अथवा मेमोरण्डम भाग-2 में पंजीकृत हैं वे सभी पुनः यू0आर0सी0 पोर्टल पर अपना पंजीयन कराने का कष्ट करें।

Trending News