संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
लौरिया मैं अनियंत्रित बोलेरो ने सात छात्राओं को रौंद डाला सभी गंभीर रूप से घायल छात्राओं को जीएमसीएच बेतिया में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है मिली जानकारी के अनुसार बेतिया बगहा मुख्य पक्ष में लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरो होंडा एजेंसी के पास कोचिंग जा रही सात छात्राओं को एक अनियंत्रित बोलेरो ने रौंद डाला जिससे सभी छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई

सभी घायल छात्राओं को लोरिया पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उत्तम इलाज हेतु जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया है जहां एक छात्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है स्थानीय लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है पुलिस ने बोलेरो को जप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है हालांकि इस संबंध में अधिकारिता स्तर पर कुछ भी नहीं बताया जा सकता है यह सभी छात्राएं 12 से 15 वर्ष के बीच बताई जाती है और दसवीं वर्ग की छात्रा बताई गई है जो एक साथ कोचिंग करने जा रही थी घायल छात्राओं में बसवरिया पराउ टोला निवासी हरेंद्र यादव की पुत्री पूजा कुमारी, मोटो की पुत्री ममता कुमारी, कल शर्मा की पुत्री अंजली कुमारी शामिल है
इसके साथ ही छोटेलाल महतो की पुत्री अंतिमा कुमारी, शत्रुघ्न प्रसाद की पुत्री संध्या कुमारी, ध्रुव प्रसाद की पुत्री छोटी कुमारी, उपेंद्र प्रसाद की पुत्री निर्मला कुमारी और लौरिया नौका टोला निवासी बृजेश पटेल 40 वर्ष शामिल हैं