Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News बगहा के धनहा में चाकू से पेट फाड़कर एक महिला सहित दो वृद्ध लोगों की हत्या

जनवाद टाइम्स 6 June 2023
Bihar News बगहा के धनहा में चाकू से पेट फाड़कर एक महिला सहित दो वृद्ध लोगों की हत्या
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बगहा पुलिस जिला के धनहा थाना अंतर्गत मुसहरी बैरा बाजार में अज्ञात हमलावर ने दो लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। महिला और पुरुष दोनों का पेट फाड़ दिया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर बगहा एसडीपीओ पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हैं।

IMG 20230606 WA0195
बगहा में एक साथ दो हत्याओं से इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है की रात्रि 11 बजे के करीब एक बुजुर्ग महिला और पुरुष की किसी अज्ञात ने पेट में चाकू गोंदकर नृशंस हत्या कर दी। दोनों मृतक आपस में भवे और भसुर हैं।

Bihar News बगहा के धनहा में चाकू से पेट फाड़कर एक महिला सहित दो वृद्ध लोगों की हत्या
परिजनों के मुताबिक घर से कुछ दूर घोठा पर महिला और पुरुष सोए थे। सबसे पहले 75 वर्षीय महिला झलरी देवी को चाकू मारा गया। उसके बाद हत्यारे ने उससे 100 कदम की दूरी पर सो रहे पहवारी यादव का पेट फाड़ डाला। परिजनों का कहना है की जब उन्होंने झलरी देवी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो वे वहां पहुंचे तभी 90 वर्षीय पहवारी यादव के भी चीखने की आवाज आई। जब परिजन वहां पहुंचे तो उसका भी पेट फाड़ डाला गया था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के 15 मिनट बाद हीं मौके पर पुलिस पहुंच गई। लेकिन हत्यारा फरार हो गया था।
बताया जा रहा है की पहवारी यादव को कोई औलाद नहीं है। जबकि झलरी देवी को तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फ़ैल गई है और ग्रामीण दहशत में हैं। परिजनों के मुताबिक आज से 10 दिनों पूर्व ठीक इसी तरीके से एक हत्या हुई थी।

Bihar News बगहा के धनहा में चाकू से पेट फाड़कर एक महिला सहित दो वृद्ध लोगों की हत्या
घटना की सूचना पर सुबह सुबह बगहा एसडीपीओ मौके पर पहुंचे हैं और मामले की छानबीन की जा रही है। धनहा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया की ये बिलकुल अलग तरह की घटना है जिसमें हत्यारे ने दोनों बुजुर्ग पुरुष और महिला का चाकू से पेट फाड़ दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया की पूछताछ के क्रम में पता चला है की इन लोगों का किसी से कोई विवाद भी नहीं था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है और मामले का बारीकी से जांच किया जा रहा है।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : आईएएस पद पर चयनितअमित यादव क्षेत्र का नाम किया रोशन
Next: Bihar News अनियंत्रित बोलेरो ने सात छात्राओं को रौंदा, सभी गंभीर रूप से घायल

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.