Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों को बेहतर प्लेसमेंट के लिए मिलकर करें कार्य —-जिलाधिकारी।

जनवाद टाइम्स 6 June 2023
Bihar News--कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों को बेहतर प्लेसमेंट के लिए मिलकर करें कार्य ----जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

अपने कार्यालय कक्ष में जिला कौशल विकास समिति की बैठक में जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों के बेहतर प्लेसमेंट के लिए आपस में समन्वय बनाकर बेहतर रणनीति के साथ कार्य करने,इसके लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने एवं अच्छे-अच्छे बड़े कंपनियों को बुलाकर नियोजन मेला के माध्यम से प्लेसमेंट कराने का निर्देश दिया गया।

Bihar News--कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों को बेहतर प्लेसमेंट के लिए मिलकर करें कार्य ----जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि वैशाली में भी इंडस्ट्री सेटअप हो रहा है वहां भी भिन्न-भिन्न तरह के श्रम शक्ति की आवश्यकता है। इसका डेटाबेस बनाया जाए और इसके लिए जिला के उद्यमियों के साथ बैठक कर लिया जाए।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जिला में 4 सरकारी आईटीआई एवं 53 निजी आईटीआई कॉलेज है। सरकारी आईटीआई से पिछले वर्ष 500 बच्चे पास हुए जिसमें से 290 बच्चों का प्लेसमेंट कराया गया है।
जिलाधिकारी के द्वारा वैशाली जिला में संचालित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई और यह पता किया गया किस संस्थान में अभी कौन सा कोर्स चल रहे हैं।जिस पर बताया गया कि सिपेट के द्वारा प्लास्टिक प्रोसेसिंग से संबंधित कोर्स चलाया जा रहा है,आत्मा के द्वारा गार्डनिंग का कोर्स अभी पूरा कराया गया है। रूडसेट के द्वारा कृषि उद्यमी एवं घरेलू विद्युत सेवा में कोर्स अभी चल रहा है। जीविका के द्वारा रिटेल सेल्स एसोसिएट का कोर्स कराया जा रहा है।जिला उद्यान शाखा के द्वारा 300 किसानों को मधुमक्खी पालन एवं मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया है।

Bihar News--कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों को बेहतर प्लेसमेंट के लिए मिलकर करें कार्य ----जिलाधिकारीजिलाधिकारी ने कहा कि जिला उद्योग संघ के साथ बैठक कर लिया जाए एवं बैठक के माध्यम से उद्योगों के लिए कौशल संबंधित डिमांड को चिन्हित किया जाए। इसके अतिरिक्त पंचायत स्तर पर कौशल संबंधित मांग को चिन्हित करने के लिए सर्वे किया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिये प्रथम चरण में राघोपुर की 20 पंचायतों को लिया जाए तथा 10 दिन में सर्वे का कार्य पूर्ण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में जिलाधिकारी के साथ जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान, जिला नियोजन पदाधिकारी,रूडसेट के पदाधिकारी,जीविका के पदाधिकारी एवं अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे

Post navigation

Previous: Bihar News प्रथम चरण में नवअधिगृहित क्षेत्र में 6 सहित पूरे नगर निगम क्षेत्र में बनेंगे दस सार्वजनिक शौचालय:गरिमा
Next: Bihar News-पातेपुर नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 में 21 मई की रात महादलित टोला में भाकपा माले ने प्रतिशोध मार्च निकाला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.