Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-पातेपुर नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 में 21 मई की रात महादलित टोला में भाकपा माले ने प्रतिशोध मार्च निकाला

जनवाद टाइम्स 6 June 2023
Bihar News-पातेपुर नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 में 21 मई की रात महादलित टोला में भाकपा माले ने प्रतिशोध मार्च निकाला
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली।पातेपुर।मब्रिटिश शासन की शैली मेंपुलिस अत्याचार जिसमें महिलाओं ,कम उम्र की लड़कियोंको भी अर्धनग्न कर निर्मम पिटाई की गईक्ष के विरोध में भाकपा माले के बैनर से प्रखंड कार्यालय के निकट गाछी में प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया, दिल्ली में महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़क भाजपा सांसद ब्रिज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर पहलवानों द्वारा लोकतांत्रिक ढंग से जारी आंदोलन पर क्रूर पुलिसिया दमन के खिलाफ आज देशव्यापी विरोध कार्यक्रम का आह्वान संयुक्त मोर्चा ने किया था, जन प्रतिरोध सभा में उपस्थित लोगों ने दिल्ली में संघर्षरत महिला पहलवानों के आंदोलन के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए

Bihar News-पातेपुर नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 में 21 मई की रात महादलित टोला में भाकपा माले ने प्रतिशोध मार्च निकाला

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के गिरफ्तारी की मांग को फिर से दुहरायाया, माले प्रखंड सचिव उमेश राय के अध्यक्षता और जिला सचिव योगेंद्र राय के संचालन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले विधायक डॉक्टर संदीप सौरभ ने कहा कि पातेपुर महादलित टोला में घटित यह पुलिस अत्याचार अंग्रेजों के राज के पुलिस की भूमिका को दर्शाता, हमारे पूर्वजों ने कुर्बानी देकर जो आजादी हासिल की उसमें सपनों में भी ऐसी घटनाओं की कल्पना नहीं की थी, मालेविधायक ने इस अत्याचार को अंजाम देने वाले पुलिसकर्मियों ,पर मुकदमा दर्ज करने, निलंबित करने की मांग सरकार से की, इन्होंने इस घटना की न्यायिक जांच और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर अगले विधानसभा सत्र में मजबूती सेआवाज उठाने का आश्वासन उपस्थित जनसमूह को दिया, सभा को संबोधित करते हुए

Bihar News-पातेपुर नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 में 21 मई की रात महादलित टोला में भाकपा माले ने प्रतिशोध मार्च निकाला

अखिल भारतीय किसानमहासभाके राज्य अध्यक्ष और भाकपा माले के वैशाली जिला प्रभारी विश्वेश्वर प्रसाद यादव ने कहा की दिल्ली से लेकर पातेपुर तक पुलिस की कार्यशैली घोर जनविरोधी और दमनकारी है, इंसाफ की लड़ाई लड़ रहीपहलवान बेटियों का गुरुर दमन होता है, तो पातेपुर में निर्दोष महिलाओं को भी पातेपुर थाना के पुरुष पुलिसकर्मी द्वारा थाना के पीछे गाछी में ले जाकर अर्धनग्न कर पिटाई किया गया बदसलूकी की गई जो अक्षम्य है, इसके खिलाफ कोर्ट से लेकर सड़क तक आने वाले दिनों में इंसाफ की लड़ाई लोकतांत्रिक ढंग से लड़ी जाएगी, उन्होंने कहा कि भाजपा स्वभाव से ही महिला विरोधी है इसलिए कठुआ, उन्नाव ,हाथरस , दिल्ली और पहलवान बेटियोंसहित देश के तमाम हिस्सों में महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को संरक्षण देने का काम करती है, इस प्रतिरोध सभा को भी विफल करने की भाजपाइयों ने पुरजोर कोशिश की परंतु पातेपुर की बहादुर जनता ने अपने सभा को सफल कर इस अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद किया है,

Bihar News-पातेपुर नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 में 21 मई की रात महादलित टोला में भाकपा माले ने प्रतिशोध मार्च निकाला

सभा को भाकपा माले जिला कमेटी सदस्यों देव कुमार साहनी, पवन कुमार सिंह, मोहम्मद खलील, प्रेमा देवी, संगीता देवी, रामबाबू भगत, सुमन कुमार, के अतिरिक्त किसान नेता राम पारस भारती, सरपंच राम प्रसिद्ध राय, लालदेव राम, लालबाबू मंडल, गंगा मंडल, राम स्वाथ पंडित सहित पुलिस से प्रताड़ित महिलाओं और छोटी-छोटी बच्चियों ने भी अपनी पीड़ा को लोगों के सामने रखा, और इस पुलिस जुल्म के खिलाफ संघर्ष को जारी रखने का संकल्प लिया,

Post navigation

Previous: Bihar News–कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों को बेहतर प्लेसमेंट के लिए मिलकर करें कार्य —-जिलाधिकारी।
Next: Bihar News पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना सहित स्टार्टअप के अन्य योजनाओं की हुई समीक्षा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.