Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News 3.68 करोड़ से होगा नगर निगम क्षेत्र के छह मुक्ति धाम का जीर्णोधार व विद्युत शवदाह गृह निर्माण:गरिमा

जनवाद टाइम्स 4 June 2023
Bihar News 3.68 करोड़ से होगा नगर निगम क्षेत्र के छह मुक्ति धाम का जीर्णोधार व विद्युत शवदाह गृह निर्माण:गरिमा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम की महापौर गरिमा देव सिकारिया ने नगर आयुक्त शंभू कुमार व अन्य के साथ संतघाट मुक्तिघाट, खैरवा बाबा के पास बरवत पसराइन, बरवतसेना नहर एवं सनसरैया नहर के मुक्तिधाम घाट का स्थल निरीक्षण किया। 39 लाख से संतघाट मुक्तिघाट, 2.86 करोड़ से जगदंबानगर बसवरिया, 14.50 लाख से खैरवाबाबा बरवत पसराइन, 14.50 लाख से बरवत सेना नहर एवं 14.50 लाख से सनसरैया नहर की स्वीकृत योजना के कार्यस्थल का निरीक्षण के बाद महापौर ने कहा कि हम में से हर आदमी को एक दिन अंतिम यात्रा पर निकलना है। यह कार्य व्यवस्थित और सुविधाजनक तरीके पूरा हो, यह नगर निगम प्रशासन की जिम्मेदारी है।

नगर निगम की महापौर गरिमा देवी

 

सिकारिया ने कहा कि कुल करीब 3 करोड़ 68 लाख से नगर निगम क्षेत्र के कुल छह मुक्ति धाम का जीर्णोधार और विद्युत शवदाह गृह निर्माण कराने की स्वीकृति दे दी गई है। छह स्वीकृत मुक्तिधाम में संतघाट के अतिरिक्त बरवत परराइन के खैरवा बाबा, बरवत सेना में मुख्य नहर के पास और सनसरैया में भी नहर के समीप कुल चार मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार सहित कुल 12 मुक्तिघाट को नगर निगम बोर्ड ने सर्वसहमति से स्वीकृति दे दी है। इनके अतिरिक्त जगदंबा बसवरिया में 2.86 करोड़ की लागत से बनने को स्वीकृत विधुत शवदाह गृह के साथ वहाँ पहले से स्थापित मुक्तिधाम का जीर्णोधार आधुनिक रूप में किया जाना तय किया गया है। मौके पर कनीय अभियंता सुजय सुमन, कनीय अभियंता मनीष कुमार इत्यादि मौजूद रहे

Post navigation

Previous: Bihar News भीषण अगलगी में करीब 3 दर्जन घर जलकर राख, चार बकरियां बिजल कर हुई खाक 
Next: Bihar News हमारी सरकार बनी तो प्रत्येक जिले में होगा एयरपोर्ट का निर्माण। सम्राट चौधरी

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260430_161524
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

जनवाद टाइम्स 30 April 2026
IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में
  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.