Bihar News शहर की हृदय स्थली में स्थित राज -ड्योढी व राज कचहरी परिसर की सड़कों का शीघ्र होगा जीर्णोद्धार: गरिमा

Bihar News शहर की हृदय स्थली में स्थित राज -ड्योढी व राज कचहरी परिसर की सड़कों का शीघ्र होगा जीर्णोद्धार: गरिमा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकरिया ने कहा कि शहर की हृदय स्थली में स्थित राज -ड्योढी व राज कचहरी परिसर की सड़कों का चौतरफा जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र होगा। जिससे गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज में मरीजों को पहुंचना के साथ जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार क्षेत्र में आवागमन सुविधाजनक हो जायेगा। क्योंकि वहां पहुंचने में राज-ड्योढी व राज कचहरी परिसर की सड़कों का उपयोग अपरिहार्य है। इनका चौतरफा जीर्णोद्धार कराने की स्वीकृति बेतिया राज प्रबंधक की अनुशंसा के बाद अब बिहार राजस्व पर्षद ने भी दे दी है। इस परिसर की सड़कों के नव निर्माण से पूरे शहर में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी।

IMG 20230603 WA0121मौके पर मौजूद रहे नगर आयुक्त शंभू कुमार ने बताया कि हमारी महीनों की कवायद के बाद बिहार बोर्ड ऑफ रिविनियु के स्तर से एनओसी जारी हो गई है। हमारे नगर निगम प्रशासन के लिए जारी किये गए अनापत्ति प्रमाण पत्र में राजस्व परिषद की शर्त है कि जीर्णोद्धार या सड़कों के नव निर्माण के बाद भी इससे संबंधित जमीन का मालिकाना अधिकार बेतिया राज प्रबंधन और बिहार राजस्व परिषद का पूर्ववत बना रहेगा। इस मौके पर प्रमोद व्यास, कनीय अभियंता सुजय सुमन, कनीय अभियंता मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।Bihar News शहर की हृदय स्थली में स्थित राज -ड्योढी व राज कचहरी परिसर की सड़कों का शीघ्र होगा जीर्णोद्धार: गरिमा

Trending News