Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News 01-07 जून तक मनाया जा रहा है बाढ़ सुरक्षा सप्ताह

जनवाद टाइम्स 3 June 2023
Bihar News 01-07 जून तक मनाया जा रहा है बाढ़ सुरक्षा सप्ताह
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण के निर्देश के आलोक में जिले में दिनांक-01.06.2023 से 07.06.2023 तक बाढ़ सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के तहत जिले में विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों सहित बैठक, सर्वेक्षण, निबंधन, बाढ़ पूर्व तैयारी चेकलिस्ट के आधार पर तैयारी, मॉकड्रिल, डेंजर लेवल को चिन्हित कर इंडिकेटर का अधिष्ठापन, बाढ़ राहत केन्द्र, ऊंचे स्थानों तथा संवेदनशील समूहों की पहचान, जनजागरूकता हेतु होर्डिंग्स, फ्लेक्स का अधिष्ठापन, दिवाल लेखन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।Bihar News 01-07 जून तक मनाया जा रहा है बाढ़ सुरक्षा सप्ताह

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा बाढ़ सुरक्षा सप्ताह मनाये जाने से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किया गया है। निर्देश में कहा गया है कि जिलों में प्रशिक्षित नौका सर्वेक्षकों एवं निबंधन पदाधिकारियों के सहयोग से नौकाओं का सर्वेक्षण एवं निबंधन का कार्य इस सप्ताह कराया जाय। बाढ़ के दौरान स्वच्छ पेयजल विषय पर जन जागरूकता का प्रचार-प्रसार होना चाहिए। सभी पखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी के साथ बाढ़ पूर्व तैयारी चेकलिस्ट के आधार पर तेयारी हेतु समीक्षा बैठक करना एवं यथानुसार निर्देश जारी किया जाय।

अति बाढ़ प्रवण/अति संवेदनशील क्षेत्रों में एनडीआरएफ/एसडीआरएफ एवं सिविल डिफेंस एवं स्थानीय समुदाय तथा संस्था के सहयोग से बाढ़ सुरक्षा मॉकड्रिल का आयोजन किया जाय। सभी मुखिया, सरपंच के लिए बाढ़ पूर्व तैयारी हेतु पत्र जारी किया जाय। जिले में बहने वाली नदियों में डेंजर लेवल को चिन्हित कर इंडिकेटर लगाया जाय। बाढ़ पूर्व चेतावनी इंडिकेटर नदियों में लगाना आवश्यक है। इसके साथ ही बाढ़ राहत केन्द्र, ऊंचे स्थानों तथा संवेदनशील समूहों की पहचान भी किया जाय।

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि बाढ़ की स्थिति में क्या करें, क्या न करें का व्यापक प्रचार-प्रसार प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया सहित सोशल मीडिया के माध्यम से कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही जागरूकता रथ, होर्डिंग्स, फ्लेक्स, दिवाल लेखन आदि का कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे।Bihar News 01-07 जून तक मनाया जा रहा है बाढ़ सुरक्षा सप्ताह

जिलाधिकारी द्वारा जिले के जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के तहत बाढ़ से बचाव हेतु क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, के संदर्भ में अपने स्तर से लोगों को जागरूक किया जाय।

Post navigation

Previous: Etawah News : एबीपीए उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बने महाशक्ति
Next: Bihar News शहर की हृदय स्थली में स्थित राज -ड्योढी व राज कचहरी परिसर की सड़कों का शीघ्र होगा जीर्णोद्धार: गरिमा

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.